स्किन केयर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Retinol Vs Retinoids: आपके लिए कौन सा है बेहतर? जानें रेटिनॉल और रेटिनॉइड के फायदे, सही तरीका और सावधानियां

Retinol Or Retinoids: स्किन केयर में रेटिनॉल और रेटिनॉइड में क्या अंतर है। किसके लिए कौन सा बेहतर है और किसे कब इस्तेमाल करना चाहिए? मुंहासे, पिगमेंटेशन व झुर्रियों में क्या अधिक कारगर है।

रीता राय सागर

Retinol And Retinoids: अगर आप अपने चेहरे से दाग-धब्बे, झुर्रियां, मुंहासें या स्किन टेक्स्चर को सुधारने के लिए रेटिनॉल या रेनॉइड का इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो आइए इसके बारे में थोड़ा जान लेते हैं। विटामिन ए से बने इन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से पहले इनके बारे में जानना जरूरी है।

त्वचा में दाग-धब्बे और मुंहासों के बाद काले निशान पड़ना आम समस्या हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल धीरे-धीरे और सही तरीके से करना जरूरी है।

 रेटिनॉइड क्या है?

रेटिनॉइड विटामिन ए से बने ऐसे तत्वों का समूह है, जिनका इस्तेमाल त्वचा की कई समस्याओं के लिए किया जाता है। इनमें ट्रेटिनॉइन, एडापलीन और टाजारोटीन जैसे ऑप्शन शामिल हैं। इनका इस्तेमाल खासतौर पर मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियां और स्किन पिगमेंटेशन के लिए किया जाता है।

रेटिनॉइड किन समस्याओं में मदद करता है?

  • मुंहासे और ओपन पोर्स

  • मुंहासों के निशान

  • बारीक रेखाएं और झुर्रियां

  • दाग-धब्बे

  • असमान त्वचा रंग

  • धूप से त्वचा को हुआ नुकसान

  • त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेत

रेटिनॉल क्या है?

रेटिनॉल भी विटामिन ए से बना एक तत्व है और यह रेटिनॉइड परिवार का ही हिस्सा है। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक बेहतर शुरुआत हो सकती है।

रेटिनॉल किन समस्याओं के लिए इस्तेमाल होता है?

  • शुरुआती झुर्रियां

  • त्वचा का बेजान दिखना

  • असमान त्वचा रंग

  • दाग-धब्बे

  • असमान त्वचा की बनावट

  • त्वचा की शुरुआती उम्र बढ़ने के संकेत

रेटिनॉल और रेटिनॉइड में क्या फर्क है?

रेटिनॉल और रेटिनॉइड में सबसे बड़ा अंतर इसके असर का है। रेटिनॉल को स्किन में जाकर एक्टिव होने के लिए कई चरणों से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि रेटिनॉइड ज्यादा असरदार हो सकता है, लेकिन इससे ड्राईनेस, रेडनेस और जलन की समस्या भी ज्यादा हो सकती है।

पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो रेटिनॉल चुनें

अगर आपने पहले कभी विटामिन ए वाले स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया है और आपकी समस्या हल्की झुर्रियां, बेजान त्वचा या हल्के दाग हैं, तो रेटिनॉल से शुरुआत की जा सकती है। शुरुआत में इसे कम मात्रा और कम बार लगाएं। स्किन पर इसके रिएक्शन को देखकर धीरे-धीरे इस्तेमाल बढ़ाएं।

मुंहासे या ज्यादा दाग हैं तो रेटिनॉइड?

अगर आपको लगातार मुंहासे, ज्यादा दाग-धब्बे या त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्या है, तो डॉक्टर रेटिनॉइड की सलाह देते हैं। ट्रेटिनॉइन, एडापलीन और टाजारोटीन अलग-अलग समस्याओं के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इन्हें अपनी मर्जी से शुरू करने के बजाय स्किन एक्सपर्ट से लाह लेना बेहतर है।

लगाने का तरीका

चेहरा धोने के तुरंत बाद गीली त्वचा पर रेटिनॉल या रेटिनॉइड लगाने से जलन बढ़ सकती है। चेहरा धोने के बाद त्वचा को अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद थोड़ी मात्रा में उत्पाद लगाएं और फिर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन बिल्कुल न भूलें

रेटिनॉल और रेटिनॉइड का इस्तेमाल करते समय दिन में सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है। सुबह अच्छी सनस्क्रीन लगाएं और लंबे समय तक धूप में रहने पर जरूरत के अनुसार दोबारा लगाएं। इससे धूप से होने वाले नुकसान और दाग-धब्बों से बचाव में मदद मिलती है।

शुरुआत में साइड इफेक्ट्स

  • ड्राईनेस

  • लालिमा

  • त्वचा पर परत निकलना

  • खुजली

  • जलन

  • स्किन सेंसिटिविटी

  • शुरुआत में मुंहासे बढ़ना

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- सवाल पूछे, तो जवाब मिलना चाहिए

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?