फ्रूट कैंडी (फोटो. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Homemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी

Homemade Fruit Candy Recipe: गर्मियों में बच्चों को ठंडी-ठंडी चीजें खाना पसंद है। ऐसे में फ्रूट कैंडी की ये दो रेसिपी उनके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं इन्हें बनाने की तरीका।

रीता राय सागर

Fruit Candy Recipe: बच्चों को बाहर का खाना-पीना बहुत अच्छा लगता है। कैंडी भी एक ऐसी ही चीज है, जो उन्हें खूब लुभाती है। कलरफुल और मीठी कैंडी देखते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी आ जाती है, लेकिन यह भी सच है कि बाजार में मिलने वाले कैंडीज में आर्टिफिशियल कलर्स और फ्लेवर्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिहाज से नुकसानदायक है।

इसके साथ ही इसमें चीनी भी मात्रा काफी ज्यादा होती है और इसे लंबे समय तक चलाने के लिए प्रिजर्वेटिव्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए घर पर कैंडी बना सकती हैं। यहां तरबूज और अंगूर जैसे फलों से घर पर कैंडी बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं, इसे खाने के बाद बच्चे बाजार वाली कैंडी भूल जाएंगे।

तरबूज से बनाएं होममेड कैंडी

गर्मियों में तरबूज से पूरा बाजार सजा रहता है। इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए गर्मियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है। इससे आप बच्चों के लिए बाजार जैसी कैंडी बना सकती हैं।

तरबूज कैंडी बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप तरबूज के टुकड़े
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1 से 2 चम्मच शहद (ऑप्शनल)

वॉटरमेलन कैंडी बनाने की विधि

कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के बीजों को अलग कर लें। अब तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर प्यूरी बना लें। इसमें नींबू का रस मिला दें। अगर आपको थोड़ा ज्यादा मीठा स्वाद चाहिए, तो आप इसमें अपने स्वाद के अनुसार शहद भी मिला सकती हैं। अब इस मिक्सचर को कैंडी मोल्ड या आइस ट्रे में भरकर फ्रीजर में 4 से 5 घंटे के लिए रख दें। जब यह पूरी तरह जम जाए, तो मोल्ड से निकाल लें। गर्मियों में तो ये बच्चों को खूब पसंद आएगी, जब आप उन्हें ये ठंडी-ठंडी कैंडी देंगे।

होममेड अंगूर कैंडी बनाने के लिए सामग्री

अगर आपके घर में बच्चे खट्टी-मीठी चीजों के शौकीन हैं, तो यह अंगूर की कैंडी उनकी फेवरेट बन जाएगी।

अंगूर कैंडी बनाने के लिए सामग्री

  • काले या हरे अंगूर- 2 कप
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • चाट मसाला

अंगूर कैंडी बनाने की विधि

सबसे पहले अंगूर को अच्छी तरह धोकर दो हिस्सों में काट लें। अगर बीज हों तो निकाल दें। इसके बाद अंगूर को बेकिंग ट्रे या प्लेट में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दें। अब ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और चाट मसाला छिड़क दें। ट्रे को फ्रीजर में 5 से 6 घंटे के लिए रख दें। जब अंगूर पूरी तरह जम जाएं, तो इन्हें निकालकर बच्चों को सर्व करें। ये छोटे-छोटे फ्रूट कैंडी बाइट्स की तरह लगते हैं। इससे बच्चों को सेहत के साथ-साथ स्वाद भी मिलेगा।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें