फेशियल वैक्सिंग से त्वचा को होने वाले नुकसान (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

चेहरे की वैक्सिंग कराने से पहले ये ज़रूर पढ़ लें, कहीं लेने के देने न पड़ जाएं

चेहरे पर वैक्सिंग कराना बहुत आम बात है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट और स्किन पर नुकसान भी कम नहीं हैं। लंबे समय तक बार-बार फेस वैक्सिंग कराने से कई दिक्कते हो सकती हैं। तो आइए जानें कि, क्यों नहीं करना चाहिए फेशियल वैक्सिंग।

सीमा कुमारी

Beauty Tips: कई महिलाएं अपने चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग कराना ज्यादा पसंद करती हैं, क्योंकि यह एक आसान और लंबे समय तक चलने वाला तरीका है। वैक्सिंग से बाल जड़ से निकल जाते हैं, जिससे त्वचा चिकनी बनी रहती है। चेहरे पर वैक्सिंग कराना बहुत आम बात है, लेकिन इसके साइड इफेक्ट और स्किन पर नुकसान भी कम नहीं हैं। लंबे समय तक बार-बार फेस वैक्सिंग कराने से कई दिक्कते हो सकती हैं। तो आइए जानें कि, क्यों नहीं करना चाहिए फेशियल वैक्सिंग।

फेशियल वैक्सिंग से त्वचा को होने वाले नुकसान :

स्किन में जलन और रैशेस

चेहरे की त्वचा बेहद नाजुक होती है, इसलिए वैक्सिंग के तुरंत बाद चेहरे पर जलन, खुजली और रेडनेस होना आम है। लेकिन, कई बार ये एलर्जी या इंफेक्शन का रूप भी ले सकता है।

स्किन का लूज होना या लटकना

फेशियल वैक्सिंग का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट ये होता है कि बार-बार इसे कराने से स्किन लूज होन लगती है। स्किन की इलास्टिसिटी कम होने से स्किन लटक सकती है। उस पर झुर्रियां आ सकी हैं। चेहरे की चमक भी खो सकती है और चेहरा रुखा हो सकता है। इसलिए फेशियल वैक्सिंग कम से कम ही करवाना चाहिए।

सन रेज से नुकसान

आपको बता दें, वैक्सिंग से चेहरा सेंसटिव होता है और कई बार सनरेज से इसे बहुत नुकसान होते हैं। स्किन की ऊपरी परत वैक्सिंग से निकलने लगती है इससे धूप के संपर्क में आती है तो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है और एजिंग इफेक्ट भी बढ़ता है।

इन-ग्रोन हेयर की समस्या

बालों की जड़ों को हटाने के चक्कर में कुछ बाल स्किन के अंदर ही उग जाते हैं, जिससे जलन और फोड़े जैसे लक्षण हो सकते हैं।

चेहरा काला पड़ना

फेशियल वैक्सिंग का का बड़ा नुकसान चेहरा काला होना होता है। बिल्कुल वैसे जैसे आदमियों के दाढ़ी बनाने के बाद स्किन नजर आती हैं। ऐसा आमतौर पर अंडरआर्म में भी होता है। गर्म वैक्स को त्वचा पर अप्लाई किया करने और फिर स्ट्रिप को खींचने से पिगमेंट बढ़ जाते हैं। इससे चेहरे काला पड़ने लगता है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?