इयररिंग्स डिजाइन (सौ. पिन्टरेस्ट) 
लाइफस्टाइल

Ramadan Fashion: इफ्तार पार्टी में हर कोई पूछेगा आपकी पसंद! ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी ईयररिंग डिजाइन्स

Iftar Party Earrings: रमजान के दौरान इफ्तार पार्टियों का माहौल खास और खूबसूरत होता है ऐसे में आपका लुक भी सबसे अलग दिखना चाहिए। सही ज्वेलरी खासकर ईयररिंग्स आपके पूरे आउटफिट को ग्लैमरस बना सकती हैं।

प्रीति शर्मा
रमजान और इफ्तार की महफिलें न सिर्फ इबादत बल्कि मिलन-जुलन का भी मौका होती हैं। ऐसे में एथनिक वियर जैसे शरारा, गरारा या अनारकली सूट के साथ सही एक्सेसरीज का होना बेहद जरूरी है। इस साल फैशन वर्ल्ड में कुछ खास ईयररिंग डिजाइन्स धूम मचा रहे हैं जो आपके लुक को पिक्चर परफेक्ट बना सकते हैं।
सदाबहार चांदबालियां: इफ्तार पार्टी की बात हो और चांदबाली का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन नहीं। यह डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। कुंदन या मोती वाली हैवी चांदबालियां अनारकली सूट के साथ बेहद रॉयल लुक देती हैं। अगर आपका सूट सिंपल है, तो बड़े साइज की चांदबाली पहनकर आप अपना पूरा लुक बदल सकती हैं।
सहारा ईयररिंग्स: आजकल सहारा यानी कान की चेन वाले ईयररिंग्स काफी ट्रेंड में हैं। ये ईयररिंग्स न सिर्फ खूबसूरत दिखते हैं बल्कि आपके पूरे कान और बालों के हिस्से को कवर करते हुए एक हैवी ट्रेडिशनल लुक देते हैं। इन्हें गरारा या पाकिस्तानी स्टाइल सूट के साथ पेयर करना बेस्ट रहता है।
ऑक्सीडाइज्ड झुमके: अगर आप थोड़ा हटके और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी बेस्ट ऑप्शन है। सिल्वर फिनिश वाले बड़े झुमके कॉटन के सूट या चिकनकारी कुर्तियों के साथ बहुत क्लासी लगते हैं।
मिरर वर्क ईयररिंग्स: रोशनी से भरी इफ्तार पार्टियों में मिरर वर्क वाले ईयररिंग्स बहुत चमकते हैं। ये आपके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो लाते हैं। इन्हें आप मल्टीकलर ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।
थ्रेड और टैसल ईयररिंग्स: अगर आप बहुत भारी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहतीं तो थ्रेड वर्क वाले ईयररिंग्स ट्राई करें। ये वजन में हल्के होते हैं और काफी मॉडर्न लुक देते हैं। इन्हें आप कंट्रास्ट कलर में चुनकर अपने आउटफिट को हाईलाइट कर सकती हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना