हाथ पकड़े हुए कपल्स (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Promise Day: एक झूठा वादा और टूट सकता है सालों का रिश्ता! पार्टनर से करें ये वादे जो बढ़ाएगा आपके बीच प्यार

Promise Day 2026: रिश्ते की नींव भरोसे और सच्चाई पर टिकी होती है। कई बार एक छोटा सा झूठा वादा भी सालों पुराने रिश्ते को कमजोर कर सकता है। Promise Day के मौके पर कुछ सच्चे वादे कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Relationship Promises: वैलेंटाइन वीक में प्रॉमिस डे का महत्व सबसे अधिक है क्योंकि प्यार की इमारत भरोसे पर टिकी होती है। अक्सर लोग पार्टनर को खुश करने के लिए ऐसे वादे कर बैठते हैं जिन्हें निभाना मुमकिन नहीं होता। याद रखें, एक भी टूटा हुआ वादा सालों के भरोसे को पल भर में बिखेर सकता है।

प्रॉमिस डे महज एक रस्म नहीं है बल्कि यह अपने साथी को यह यकीन दिलाने का दिन है कि आप हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। रिश्तों में कड़वाहट अक्सर तब आती है जब उम्मीदें टूटती हैं। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि झूठे वादे किसी भी रिलेशनशिप के लिए स्लो पॉइजन की तरह काम करते हैं।

वक्त देने का वादा

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे कीमती तोहफा समय है। अपने पार्टनर से वादा करें कि दिनभर की थकान के बावजूद आप कुछ वक्त बिना मोबाइल के सिर्फ उनके साथ बिताएंगे। आपकी मौजूदगी उन्हें सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस कराती है।

सुनने और समझने का वादा

ज्यादातर झगड़े इसलिए होते हैं क्योंकि हम सुनने के बजाय जवाब देने के लिए बात करते हैं। इस बार वादा करें कि आप उनके मौन को भी समझेंगे और उनकी बातों को बिना किसी जजमेंट के सुनेंगे।

सम्मान का वादा

प्यार जहां भी हो सम्मान के बिना अधूरा है। वादा करें कि चाहे अकेले में हों या सबके सामने आप उनकी गरिमा और उनके फैसलों का हमेशा सम्मान करेंगे।

ईमानदारी और पारदर्शिता

एक छोटा सा झूठ भी बड़े विवाद की जड़ बन सकता है। अपने साथी से वादा करें कि आप उनसे कोई बात नहीं छिपाएंगे। पारदर्शिता रिश्तों में सिक्योरिटी की भावना लाती है।

साथ बढ़ने का वादा

वादा करें कि आप उनके सपनों को हकीकत बनाने में उनका साथ देंगे। एक अच्छा पार्टनर वही है जो आपको एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करे।

वादा उतना ही करें जितना आप निभा सकें। प्रॉमिस डे पर आपके शब्द नहीं बल्कि आपका इरादा मायने रखता है। अगर आप इन बुनियादी वादों को ईमानदारी से निभाते हैं तो आपका रिश्ता न केवल गहरा होगा बल्कि सालों-साल महकता रहेगा।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...