फ्लाइट में सफर करता आदमी (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

विमान दुर्घटना में जान बचा सकती हैं ये 5 छोटी चीजें! फ्लाइट पकड़ने से पहले बैग में जरूर रखें

Flight Safety Guide: हवाई यात्रा को सुरक्षित माना जाता है लेकिन आपात स्थिति के लिए तैयार रहना बेहद जरूरी है। फ्लाइट के दौरान या किसी दुर्घटना की स्थिति में कुछ छोटी जरूरी चीजें साथ में होनी चाहिए।

प्रीति शर्मा

Plane Crash Survival Tips: विमान दुर्घटनाएं दुर्लभ हैं लेकिन जब ये होती हैं तो आपके पास बचने के लिए केवल चंद सेकंड होते हैं। एविएशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रैश के बाद शुरुआती 90 सेकंड गोल्डन पीरियड होते हैं। यदि आप सही तैयारी के साथ सफर कर रहे हैं तो आपके बचने की संभावना कई गुना तक बढ़ जाती है।

सुरक्षा की नजर से अगर आप फ्लाइट में सफर करते हैं तो कुछ चीजों को अपने साथ जरूर रखें। यहां उन 5 छोटी चीजों की लिस्ट है जो हर यात्री के केबिन बैग में होनी चाहिए।

सूती और पूरी बाजू के कपड़े

सुनने में यह लाइफस्टाइल टिप लग सकती है लेकिन यह जान बचाने वाली जानकारी है। सिंथेटिक कपड़े (जैसे नायलॉन या पॉलिएस्टर) आग लगने पर त्वचा से चिपक जाते हैं। हमेशा सूती या ऊनी कपड़े पहनें। पूरी बाजू के कपड़े और जूते आपको मलबे से निकलने के दौरान चोट और झुलसने से बचाते हैं।

छोटी टॉर्च या हेड-लैंप

क्रैश के बाद अक्सर विमान की बिजली गुल हो जाती है और केबिन धुएं से भर जाता है। अंधेरे और धुएं में बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना मुश्किल होता है। एक छोटी एलईडी टॉर्च आपको रास्ता दिखाने और बचाव दल को सिग्नल देने में मदद करेगी।

इमरजेंसी व्हिसल

अगर प्लेन किसी सुनसान इलाके या जंगल में लैंड करता है तो मदद के लिए चिल्लाना आपकी ऊर्जा खत्म कर सकता है। एक छोटी सी सीटी की आवाज मिलों दूर तक सुनी जा सकती है जिससे रेस्क्यू टीम आप तक आसानी से पहुंच सकती है।

सर्वाइवल किट (सौ. फ्रीपिक)

स्मोक मास्क या गीला रुमाल

विमान दुर्घटनाओं में अधिकतर मौतें आग से नहीं बल्कि धुएं से दम घुटने के कारण होती हैं। अपने पास एक छोटा एयर-फिल्टर मास्क या रुमाल रखें जिसे आप पानी से गीला करके अपनी नाक पर रख सकें। यह आपको बेहोश होने से बचाएगा।

बिना फीते वाले मजबूत जूते

इमरजेंसी के समय हाई हील्स या सैंडल पहनकर भागना नामुमकिन है। साथ ही फीते वाले जूते बांधने का समय नहीं होता। ऐसे जूते पहनें जो मजबूत हों और जल्दी पहने जा सकें ताकि आप नुकीले मलबे के बीच भी तेजी से भाग सकें।

सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि विमान की पिछली 5 कतारों में बैठने वाले यात्रियों के बचने की संभावना सबसे अधिक होती है। अगली बार टिकट बुक करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z