लाइफस्टाइल

बारिश और उमस भरे मौसम में चंदन के ऑर्गेनिक फेस पैक से मिलेगी स्किन को असली निखार, दमकती और ताज़गी भरी त्वचा के लिए ख़ुद बनाएं 'ऐसे' फेसपैक

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

 नई दिल्ली: बारिश और उमस भरे मौसम में चंदन के ऑर्गेनिक फेस पैक से मिलेगी स्किन को असली निखार, दमकती और ताज़गी भरी त्वचा के लिए ख़ुद बनाएं 'ऐसे' फेसपैक उमस भरे मौसम में अगर आपका भी चेहरा चिपचिपा हो जाता है तो आप चेहरे पर चंदन से बना ये फेस पैक लगा सकते हैं। यह ऑयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।

चंदन, स्किन के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। यह एंटी बैक्टीरियल है, एंटी इंफ्लेमेटरी है और हीलिंग गुणों से भरपूर है। ये आपकी स्किन के लिए डीप क्लींजर की तरह काम कर सकता है। चंदन, आपके पोर्स को साफ करता है और स्किन में ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता  है। इसके अलावा ये स्किन कूलिंग में मददगार है। साथ ही, अलग-अलग स्किन के लिए चंदन से आपक कई प्रकार से फेस पैक बना सकते हैं। तो, आइए जानें ड्राई, ऑयली और एक्ने वाली स्किन के लिए चंदन के फायदे।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयली स्किन के लिए चंदन, टमाटर का रस और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बना सकते हैं। यह पैक आपकी त्वचा से तेल और गंदगी को सोख लेता है और आपके चेहरे पर रोजाना जमा होने वाली गंदगी और अतिरिक्त तेल से छुटकारा दिलाता है।

टमाटर, जब चंदन के साथ मिलाया जाता है, तो आपकी त्वचा की रक्षा करता है और तेल और गंदगी को हटाने के लिए छिद्रों को साफ करता है, और आपको दाग-मुक्त त्वचा देता है। तो, चंदन पाउडर में थोड़ा सा टमाटर का रस और थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी मिला लें। ऊपर से थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। बर्फ के ठंडे पानी में भिगोए हुए कॉटन पैड या कपड़े का उपयोग करके पैक को पोछें।

ड्राई स्किन के लिए आप चंदन और दूध का फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि 1 चम्मच चंदर पाउडर लें, गुलाब जल मिला लें और थोड़ा सा दूध मिला लें। अब इन तीनों को एक साथ मिलाकर एक ऐसा पेस्ट बनाएं जो न ज्यादा मोटा हो न ज्यादा पतला। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें। अब अपनी त्वचा को थपथपाकर सुखाएं और अच्छे से मॉइस्चराइज करें।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता