लाइफस्टाइल

भाई दूज पर भाई बहनों को इन बेहतरीन SMS, फोटो और मैसेज से दें बधाई

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली : दिवाली त्योहार के बाद भाई दूज यह बहन भाई का खास पर्व मनाया जाता है। भाई दूज यह हिंदू त्योहारों में प्रमुख त्योहार है। यह त्यौहार बहन और भाई के अनमोल रिश्ते को समर्पित है। इस दिन, बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु और अच्छे भाग्य के लिए प्रार्थना करती हैं। इस वर्ष भाई दूज कल यानी 6 नवंबर (शनिवार) को मनाया जाएगा।

इस पर्व पर बहनें पूजा करती हैं और अपने भाइयों को टीका लगाती हैं और बदले में अपने भाइयों से उपहार लेती हैं। यह त्योहार रक्षा बंधन की तरह ही सेलिब्रेट किया जाता है और बहन-भाइयों की जिंदगी में इसका महत्व बहुत महत्व है। भाई बहन के इस खास त्यौहार पर हम आपके लिए अपने भाई और बहनों को बधाईयां देने के लिए खास बधाई संदेश लाए है। 

लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,

सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,

चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,

बधाई हो आपको, भैया दूज का त्योहार!!

Happy Bhai Dooj 2021

भाई दूज का आया शुभ त्यौहार,

बहनों की दुआएं भाइयों का प्यार,

भाई-बहन का अनमोल रिश्ता बहुत खूब,

बना रहे यह बंधन हमेशा अटूट

भाई दूज की शुभकामनाएं

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ

जो दुआ मांगो उसे चुम पाओ

भाई दूज का त्योहार है भईया जल्दी आओ

अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ

हैप्पी भाई दूज।

खुशनसीब होती है वो बहन

जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है

हर परेशानी में उसका साथ होता है

लड़ना-झगड़ना फिर प्यार से मनाना

तभी तो इस रिश्ते में प्यार होता है। 

भाई दूज की शुभकामनाएं

इन स्पेशल मैसेज, फोटोड और ग्रीटिंग्स के जरिए अपने भाई और दोस्तों को भाई दूज की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन