Mother's Day Special Dessert(Source. Pinterest) 
लाइफस्टाइल

Mother's Day: इस मदर्स डे अपनी सुपरमॉम को दें सरप्राइज, घर पर मिनटों में तैयार करें ये 5 टेस्टी केक।

Mother's Day Special Cake Recipe:इस मदर्स डे अपनी मां को खास महसूस कराएं स्वादिष्ट और आसान होममेड केक के साथ। मिनटों में तैयार होने वाली ये 5 टेस्टी केक रेसिपी आपकी सुपरमॉम के चेहरे पर मुस्कान ला दें

सीमा कुमारी

Mother's Day Special Dessert: मदर्स डे आने वाला है। यह दिन एक मां और उसके बच्चों के बीच प्यार, सम्मान और अपनापन जाहिर करने का सबसे खास अवसर माना जाता है। इस दिन लोग अपनी मां को स्पेशल महसूस कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई उन्हें तोहफे देता है, कोई उनके साथ समय बिताता है, तो कोई उनकी पसंदीदा चीजें बनाकर उन्हें खुश करने की कोशिश करता है।

अगर आपको भी कुक‍िंग का शौक है तो आप घर पर उनके ल‍िए कुछ स्‍पेशल ड‍िश बना सकते हैं। आज हम आपको 5 तरह के Cakes के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्‍हें आप घर बना सकते हैं। साथ ही एक केक कट‍िंग सेशन भी रख सकते हैं।

Mother's Day 2025 पर मां के ल‍िए बनाएं 5 तरह के Cake

  • चॉकलेट ट्रफल केक

अगर आपकी मां को चॉकलेट खाना पसंद है तो चॉकलेट ट्रफल केक उनके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसमें डार्क चॉकलेट, क्रीम और बटर का कॉम्‍ब‍िनेशन इसे रिच और स्मूद बनाता है। ऊपर से चॉकलेट से गार्निश करें और मां से केक कट‍िंग कराएं। आप यकीन मान‍िए उन्‍हें ये केक बेहद पसंद आएगा।

  • फ्रूट केक

अगर आप हेल्दी और टेस्‍टी केक बनाने की सोंच रहे है तो फ्रूट केक बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। इस केक में आप सीजनल फ्रूट्स जैसे स्ट्रॉबेरी, कीवी, अनार और आम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह केक हल्का भी होता है और टेस्‍ट की तो बात ही कुछ और होती है।

  • कोकोनट केक

मदर्स डे पर अपनी मां के लिए कोकोनट केक भी बना सकते हैं। नार‍ियल तो वैसे भी सभी को खाना पसंद होता है। ये हर म‍िठाई का स्‍वाद बढ़ा देता है। आप नार‍ियल का केक भी बना सकते हैं। इसमें आप नारियल का दूध, कद्दूकस किया हुआ नारियल और कोकोनट क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीन मान‍िए ये केक बहुत स्‍पेशल होगा।

  • वेनिला स्पंज केक

केक हर मौके के ल‍िए खास होता है। ये केक हर क‍िसी को पसंद आता है। वेन‍िला केक स्‍वाद में भी बेहद अच्‍छा होता है। इसका मुलायम स्पंज बेस और वेनिला की खुशबू इस केक को बहुत खास बनाती है। आप चाहें तो इसके ऊपर व्हि‍प्‍ड क्रीम और रंग-बिरंगे स्प्रिंकल्स डालकर इसे और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए