एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

चेहरे पर नैचुरल ग्लो के लिए एलोवेरा में हल्दी मिलाकर लगाएं, खीरा और गुलाब जल क्या फ़ायदे देगा आपकी त्वचा को, जानिए

आपको बता दें, एलोवेरा एक प्राकृतिक औषधि है जो सदियों से अपने औषधीय और सौंदर्य गुणों के लिए जानी जाती है। अगर आप एलोवेरा में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाते है तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते है। यहां जानिए इस बारे में।

सीमा कुमारी

Aloe Vera for Skin: अमूमन हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन निखरी और लंबे समय तक जवां नजर आए। इसके लिए कुछ लोग तो न जाने कितने केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट्स के आप खूबसूरत, ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पा सकती हैं। ऐसे में एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन के लिए कर सकते हैं।

आपको बता दें, एलोवेरा एक प्राकृतिक औषधि है जो सदियों से अपने औषधीय और सौंदर्य गुणों के लिए जानी जाती है। अगर आप एलोवेरा में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाते है तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते है। आज यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें एलोवेरा में मिलाकर लगाने से आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा और आपकी त्वचा भी हेल्दी रहेगी।

एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये चीजें :

एलोवेरा और हल्दी

एलोवेरा में हल्दी मिलाकर लगाने से त्वचा की सूजन कम होती है और त्वचा ज्यादा हेल्दी और चमकदार दिखती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को शांत करते हैं और इसे फ्री रेडिकल्स से बचाते है। यह त्वचा की रंगत को भी निखारता है और इसे नेचुरल चमक देता है।

एलोवेरा और गुलाब जल

एलोवेरा में गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा में चमक आती है। गुलाब जल त्वचा को टोन और हाइड्रेट करने में मदद करता है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और उसे तरोताजा महसूस कराता है।

एलोवेरा और खीरा

आपको बता दें,एलोवेरा में खीरा मिलाकर लगाने से त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और उसे तरोताजा महसूस कराता है। इसके अलावा, यह सूजन को कम करने में मदद करता है और त्वचा को तरोताजा महसूस कराता है।

एलोवेरा और नारियल का तेल

एलोवेरा के साथ नारियल का तेल मिलाकर लगाने से रूखी और बेजान त्वचा मॉइस्चराइज होती है और स्वस्थ दिखती है। नारियल का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है जो त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और उसे मुलायम बनाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज