विंटर स्पेशल खिचड़ी रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

घर पर आसान विधि के साथ बनाएं विंटर स्पेशल मटर गोभी खिचड़ी, स्वाद ऐसा कि, हर कोई कहें वाह

Winter Specia Khichdi: घर पर आसान तरीके से बनाएं विंटर स्पेशल मटर गोभी खिचड़ी। स्वाद, पोषण और गर्माहट से भरपूर यह रेसिपी सर्दियों में सेहत के लिए बेहतरीन है।

दीपिका पाल

Matar Gobhi Khichdi Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में हर सब्जी की भरमार देखने के लिए मिलती है। इसमें ही सबसे ज्यादा मटर औऱ गोभी। इसकी सब्जी बन जाए या पुलाव हर कोई नया-नया ट्राई करते रहते है। मटर और गोभी से बना नाश्ते में पराठा और डिनर में सब्जी आपने जरूर बनाया होगा, लेकिन आज हम आपको लंच के लिए विंटर स्पेशल मटर गोभी की खिचड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में जानते है। यह एक तरह की खास खिचड़ी है जिसे आप घर पर आसान विधि के साथ बनाकर तैयार कर सकते है।

जानिए मटर और गोभी की खिचड़ी बनाने की रेसिपी

यहां पर आप मटर और गोभी की खिचड़ी आसान रेसिपी के साथ बना सकते है जो इस प्रकार है। क्या चाहिए सामग्री

  • चावल – आधा कप
  • मूंग, मसूर दाल – 1 कप
  • फूलगोभी – आधा कप
  • मटर – आधा कप
  • प्याज – 1
  • हरी मिर्च – 2
  • घी – 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा – आधी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – 3 कप
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

जानें बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप चावल और दाल को अच्छे से पानी में धो लें. इसके बाद आप फूलगोभी को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब आप गैस में कुकर गर्म करें, इसके बाद आप इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
  • घी गर्म हो जाने के बाद आप इसमें जीरा डालें, जब ये चटकने लगे, तब प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।
  • अब इसमें हल्दी डालकर कुछ देर चलाएं।
  • 1-2 मिनट के बाद आप इसमें भिगोया हुआ चावल और दाल डाल दें. इसके तुरंत बाद फूलगोभी और मटर भी डालें।
  • इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और 3 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
  • खिचड़ी को आप 2–3 सीटी आने तक पकाएं।
  • सीटी आ जाने के बाद आप कुकर को गैस से उतारकर ठंडा होने दें।
  • ठंडा हो जाने के बाद आप खिचड़ी के ऊपर से हरा धनिया छिड़के और गरमा-गरम थाली में निकालकर पापड़ या अचार के साथ खाएं।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई