शकरकंद मीठी पूड़ी (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में उबले शकरकंद से बनाएं गर्मागर्म नरम और मीठी पूड़ी, घर के बच्चे और बड़े खाएंगे खूब चाव से

Easy Sweet Potato Poori Recipe: अगर आप सादी पूड़ी खाकर बोर हो गए है तो शकरकंद की मीठी पूड़ी बना सकते है। शकरकंद की मीठी को आप आसान रेसिपी की मदद से बना सकते है जो स्वाद में आपके लिए बेहतर होती है।

दीपिका पाल

Sweet Potato Poori Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई मौसमी सब्जी और फलों की बहार देखने के लिए मिलती है। गाजर, मटर और मूली के अलावा सर्दियों में शकरकंद भी बड़े चाव से खाया जाता है। शकरकंद का सेवन करना सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद होता है तो वहीं पर शरीर को गर्माहट मिलती है। वैसे शकरकंद का सेवन कई तरीके से किया जाता है जैसे उबालकर या किसी रेसिपी के रूप में।

यहां पर अगर आप सादी पूड़ी खाकर बोर हो गए है तो शकरकंद की मीठी पूड़ी बना सकते है। शकरकंद की मीठी को आप आसान रेसिपी की मदद से बना सकते है जो स्वाद में आपके लिए बेहतर होती है और सेहत को भी बनाएं रखती है।

जानिए शकरकंद की मीठी पूड़ी बनाने का तरीका

आप शकरकंद की मदद से इस खास डिश मीठी पूड़ी को बना सकते है जो इसका तरीका इस प्रकार है... क्या चाहिए सामग्री

  • शकरकंद- 250 ग्राम उबले हुए
  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • सौंफ- आधा चम्मच
  • घी या तेल- तलने के लिए

जानें शकरकंद की पूरी बनाने की रेसिपी आप यहां पर बताई जा रही स्टेप्स को फॉलो कर शकरकंद की पूरी बना सकते है...

  • सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धोकर कुकर में उबाल लें।
  • शकरकंद ठंडे हो जाएं, तो इनका छिलका उतार लें।
  • अब बर्तन में शकरकंद को हाथों से अच्छी तरह मैश करें।
  • मैश किए हुए शकरकंद में गेहूं का आटा, एक चम्मच घी और सौंफ डालें।
  • इसके बाद इन सभी चीजों को बिना पानी डालें अच्छी तरह मिलाकर गूंथे।
  • अगर जरूरत महसूस हो, तो थोड़ा-थोड़ा दूध या पानी डालें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर सेट होने दें।
  • आटा सेट होने के बाद, इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  • अब हर लोई पर हल्का सा तेल लगाएं और पूड़ियां बेल लें।
  • इन्हें बहुत ज्यादा पतला न बेलें, क्योंकि शकरकंद की पूड़ियां थोड़ी सी मोटी ही अच्छी लगती हैं।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो फ्लेम को मीडियम कर दें।
  • फिर एक-एक करके पूड़ी डालें और कलछी से हल्का दबाते हुए फुलाएं।
  • जब पूड़ी दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो इसे निकाल लें।
  • अब आपकी नरम और मीठी शकरकंद की पूड़ियां बनकर तैयार हैं। इसे अब आप अचार या सब्जी के साथ सर्व करें।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना