Easy Recipe of Gond ke Laddu: सर्दियों के मौसम में शरीर को ठंड के तापमान से बनाए रखना जरूरी होता है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए कई चीजें सेवन की जाती है। तिल के लड्डू हो या फिर गुड़ की चिक्की, यह सभी सर्दियों में खाई जाने वाली चीजें है। गोंद, एक ऐसी चीज है जिसे किसी चीज के साथ मिलाकर बनाने और सेवन करने से फायदे मिलते है। दादी-नानी हमें पहले के जमाने में गोंद के लड्डू खाने के लिए दिया करती थी। उनका कहना था कि, अगर हम यह लड्डू खाते है तो शरीर को गर्माहट और भरपूर पोषण मिलता है।
अगर आप फिर से दादी-नानी वाली रेसिपी वाले इस लड्डू का सेवन करना चाहते है तो यह गोंद के लड्डू फायदेमंद होते है।
क्या चाहिए सामग्री गेहूं का आटा- 1 कप बूरा- 1 कप घी- ¾ कप गोंद- ⅓ कप (100 ग्राम) काजू- 10 से 12 खरबूजे के बीज- 2 टेबल स्पून इलाइची पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
सर्दियों के मौसम में आपको गोंद के लड्डू का सेवन करना चाहिए। इसमें शामिल गोंद की बात की जाए तो इसमें एंटी-इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। वहीं पर गठिया और जोड़ों के दर्द से आराम देने के लिए यह लड्डू का सेवन लाभदायक माना जाता है। आपको पोषण के साथ लड्डू के सेवन से एनर्जी भी मिलती है।