आंवला हलवा बनाने की सिंपल और हेल्दी रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

सर्दी के मौसम में आंवले और गुड़ से बनाएं और खाएं ये खास हलवा, रहेंगे चुस्त-तंदुरुस्त, जानिए रेसिपी

Amla ka halwa recipe:सर्दियों में आंवले का हलवा खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह सर्दी-जुकाम को रोकने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में आइए जानिए इसकी रेसिपी

सीमा कुमारी

Amla Halwa Recipe: सर्दिया दस्तक दे चुकी है। इस मौसम में शरीर को अंदर से गर्म और स्वस्थ रखने के लिए गर्म और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि हम कुछ ऐसे खाएं जो कि हेल्दी हो। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों के इन दिनों में शरीर को गर्म रखने के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आंवले का हलवा बनाकर खा सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर इस हलवे का स्वाद तो जबरदस्त होता ही है, बल्कि साथ ही यह हेल्दी भी होता है। जो आपको सर्दी-जुकाम से बचाकर रखते हैं और साथ ही आपकी इम्युनिटी को बूस्ट भी करते है।

रेगुलर बेसिस पर इसके सेवन से आपको स्किन भी ग्लोइंग हो सकती है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं आंवला हलवा बनाने की सिंपल और हेल्दी रेसिपी-

आंवला हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

आंवला – 10 से 12 मीडियम साइज के सूजी – आधा कप देसी घी – 4 बड़े चम्मच गुड़ – तीन चौथाई कप अपने स्वाद के अनुसार घटा या फिर बढ़ा सकते हैं काजू – 8 से 10 कटे हुए बादाम – 8 से 10 कटे हुए इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच पानी – डेढ़ कप

आंवला हलवा बनाने की आसान रेसिपी

आंवले का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आंवलों को अच्छे से धोकर एक पैन में थोड़ा पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद जब ये सॉफ्ट हो जाएं तो बीज निकालकर ब्लेंडर में डालें और एक स्मूद पेस्ट बना लें।

आप अगर चाहें तो थोड़ा सा घी लगाकर इन्हें हल्का भून भी सकते हैं ताकि स्वाद और गहराई आए। इसके बाद एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें सूजी डालें और धीमी आंच पर सूजी को तब तक भूनें जब तक लाइट गोल्डन और खुशबूदार न हो जाए।

इस बात का ख्याल रखें कि सूजी जलने न पाए। अब भुनी हुई सूजी में आंवला पेस्ट डालें और लगातार चलाते रहें। ऐसा करने से धीरे-धीरे यह मिश्रण गाढ़ा होता जाएगा और हलवे की खट्टी-मीठी खुशबू फैलने लगेगी।

अब अलग बर्तन में गुड़ और पानी मिलाकर हल्का गर्म करें जब तक गुड़ पूरी तरह घुल न जाए। इसके बाद इस गुड़ वाले पानी को छानकर हलवे में डाल दें। धीरे-धीरे चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और पैन छोड़ने न लगे।

इसके बाद इसमें कटे हुए बादाम, काजू और इलायची पाउडर डालें और थोड़ा और पकाएं ताकि सभी चीजों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाएं। जब हलवा पैन छोड़ने लगे और चमकदार दिखने लगे, गैस बंद कर दें।

गर्मागर्म आंवला हलवा को बाउल में निकालें और ऊपर से थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और एक चम्मच घी डालें ।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय