घरेलू आईमास्क (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

क्या डार्क सर्कल्स से चेहरा दिख रहा है खराब, तो इन घरेलू नुस्खों से तैयार करें 2 आई मास्क, मिलेगा फायदा

Home Remedies For Dark Circles,डार्क सर्कल्स से परेशान हैं? खीरा-गुलाब जल और आलू-शहद से बना आई मास्क अपनाएं। ये घरेलू नुस्खे आंखों की थकान और कालापन कम करने में मददगार हैं।

दीपिका पाल

Homemade Eye Mask For Dark Circles: आजकल हर कोई इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल और लेपटॉप पर समय बिताने में व्यस्त रहा है। यह काम का एक हिस्सा होता है तो कई लोग स्किन टाइम फ्री समय को काटने के लिए करते है। लगातार स्क्रीन पर काम करने और मोबाइल के इस्तेमाल से आंखों पर दबाव नजर आता है। गलत खानपान और पानी की कमी की वजह से भी आंखों में नमी की कमी होती है।

कम पानी पीने से भी आंखों के नीचे काले घेरे बढ़ जाते हैं। डार्क सर्कल्‍स हमारे चेहरे की खूबसूरती छीन लेती हैं। इन डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए कई प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन राहत मिल नहीं पाती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों से तैयार आई मास्क को बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।

घर में बनाएं ये दो प्रकार के मास्क

आप आंखों के डार्क सर्कल्स तो मिटाने के लिए घर की चीजों से दो प्रकार के मास्क बना सकते है जिन्हें बनाना बेहद आसान होता है।

1- आलू और शहद का आई मास्क (Potato And Honey Eye Mask)

आंखों के लिए आलू का फायदा खास होता है। यह टैनिंग हटाता है और आपकी आंखों को बेहतर रखता है। दरअसल आलू में ऐसे गुण पाएं जाते है जो स्किनके कालेपन को कम करने का काम करता है। इसके अलावा इसमें आप शहद का इस्तेमाल करते है तो, यह स्किन को पोषण देने और मुलायम बनाने का काम करता है। इसके लिए आप इन चीजों से आंखो के लिए आईमास्क बना सकते है। इसे बनाने का तरीका।

  • छोटे आलू को कद्दूकस करके उसका पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें एक चम्मच शहद मिला दें।
  • इस पेस्ट को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं।
  • 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
  • अगर आप नियमित रूप से इसका इस्‍तेमाल करती हैं तो आंखों के नीचे की स्किन सॉफ्ट होती है और कालापन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।

2-खीरा और गुलाब जल से बना आई मास्क:

आंखों के लिए होममैड आई मास्क बनाने है तो फायदा मिलता है। खीरा हमारी आंखों के ल‍िए बड़ा फायदेमंद है। पानी से भरपूर खीरा स्किन को ठंडक पहुंचाता है और सूजन कम करने में मदद करता है। गुलाब जल आंखों को फ्रेश लुक देने का काम करता है।

कैसे करें तैयार

ताजे खीरे का रस निकाल लें।

अब उसमें दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं।

कॉटन को भि‍गाकर इसे आंखों पर रखें।

15 मिनट बाद इसे हटा लें।

इन आईमास्क का इस्तेमाल कर आप डार्क सर्कल्स की समस्या से राहत दिलाते है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z