Superfood Vegetables For Liver Health: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो भोजन को पचाने, शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है। आजकल जंक फूड और तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन लिवर पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में कुछ पौष्टिक सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, गाजर लिवर को स्वस्थ रखने में मददगार मानी जाती है। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर के बेहतर कार्य में सहायक हो सकते हैं। नियमित मात्रा में गाजर का सेवन आंखों और त्वचा के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
लिवर को डिटॉक्स रखने के लिए गाजर के अलावा चुकंदर भी शामिल कर सकते है। चुकंदर को लिवर के लिए भी बेस्ट माना जाता शरीर में सूजन कम करने के साथ-साथ खून की कमी को भी दूर करता है. सलाद, जूस या हल्का उबालकर भी आप इसका सेवन कर सकते है।
ये भी पढ़ें- Glass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
पालक आपकी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. पालक में इसमें क्लोरोफिल, आयरन, विटामिन A, C और K अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको लंबे समय तक फिट रखने के लिए फायदेमंद साबित होता है।
लिवर को हेल्दी रखने के लिए पत्ता गोभी का भी आप सेवन कर सकते है। ये आपकी हेल्थ को एकदम मस्त रखने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसको खाने से कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होते हैं और साथ ही साथ बढ़ते वजन को भी कम करने का काम करता है. पाचन से जुड़ी दिक्कतों को भी दूर करता है।
लिवर के लिए ब्रोकली भी बड़ा फायदेमंद बताया गया है। अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आप रोजाना ब्रोकली को बनाकर खा सकते है। ब्रोकली में सल्फोराफेन, फाइबर और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के प्राकृतिक डिटॉक्स सिस्टम तक पहुंचाने का काम करती है। हल्का स्टीम करके या सब्जी बनाकर भी आप इसको खा सकते है।