लिप क्रेयॉन  फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Lip Crayon Trend: लिपस्टिक जैसा रंग, लिप लाइनर जैसी पकड़! आखिर क्यों बढ़ रहा है लिप क्रेयॉन का ट्रेंड

Lip Crayon vs Lipstick: लिपस्टिक की जगह लिप क्रेयॉन बन गया है लिप मेकअप का नया ट्रेंड। इसकी पेंसिल जैसी शेप, आसान एप्लीकेशन और लाइनिंग के साथ कलर देने की खूबी इसे खास बना रही है।

रीता राय सागर

Lip Crayons: लिप मेकअप का नया ट्रेंड लिप क्रेयॉन है। लिपस्टिक लगाने के लिए शीशा चाहिए, इसके बावजूद कई बार लाइन बिगड़ने का डर रहता है और कई बार कुछ घंटे बाद लिपस्टिक होंठों के किनारों से फैलने लगता है।

लिप क्रेयॉन लिपस्टिक जैसा रंग देता है, लेकिन लगाने का तरीका लिप पेंसिल जैसा आसान है। लिप क्रेयॉन अब सिर्फ टीनएज या कैजुअल मेकअप के लिए नहीं है। मैट, क्रीमी और टिंटेड फिनिश में आने वाले क्रेयॉन को हल्के डेली लुक से लेकर पार्टी मेकअप तक इस्तेमाल किया जाता है।

लिप क्रेयॉन है लिपस्टिक से अलग

क्रेयॉन का आकार आमतौर पर मोटी पेंसिल जैसा होता है और इसी वजह से इसे होंठों पर लगाना आसान होता है। लिपस्टिक लगाने के लिए पूरे होंठ पर चलाना होता है, जबकि क्रेयॉन से पहले होंठों की आउटलाइन बनाकर फिर अंदर की ओर लगाना होता है। यह ज्यादा क्लीन और स्मूद लगता है।

लिप लाइन बनाना आसान

क्रेयॉन की नोक होंठों के किनारों पर लगाते हुए कंट्रोल देती है। इससे आउटलाइन बनाने के लिए अलग लिप लाइनर की जरूरत नहीं पड़ती।

एक ही प्रोडक्ट से कई लुक

लिप मेकअप के लिए लिप क्रेयॉन को हल्का लगाकर टिंट जैसा इफेक्ट दिया जा सकता है या कई लेयर लगाकर रंग को गहरा किया जा सकता है। यानी डेली ऑफिस लुक से ईवनिंग मेकअप तक एक ही प्रोडक्ट काम आ सकता है।

टच-अप में सुविधाजनक

लिप क्रेयॉन को बैग में रखना और चलते-फिरते लगाना आसान होता है। छोटे मिरर के साथ भी होंठों पर लगाना आसान है।

लिप लाइनर का काम भी

डार्क या पिगमेंटेड शेड को सिर्फ बॉर्डर पर लगाकर बाकी होंठों पर हल्का रंग भरा जा सकता है। इससे लिप्स को डिफाइंड लुक मिलता है।

मैट और क्रीमी क्रेयॉन में क्या चुनें?

अगर आपको लंबे समय तक टिकने वाला और ज्यादा डिफाइंड लुक पसंद है तो मैट क्रेयॉन अच्छा ऑप्शन है। लेकिन बहुत रूखे होंठों पर लगाने से लिप्स ड्राई दिख सकते हैं। क्रीमी क्रेयॉन होंठों पर ज्यादा सॉफ्ट और कंफर्ट महसूस हो सकता है। डेली मेकअप के लिए यह विकल्प ज्यादा सहज है। यह काफी लॉन्ग लास्टिंग है।

हर किसी पर एक ही शेड नहीं जंचता

लिप क्रेयॉन का सही रंग चुनते समय सिर्फ ट्रेंड देखकर शेड न लें। आपकी त्वचा का अंडरटोन, होंठों का नैचुरल पिगमेंटेशन और आप किस तरह का मेकअप करती हैं, इन सबको ध्यान में रखते हुए लिप शेड चुनें।

डेली लुक के लिए रोजी न्यूड, मव और ब्राउन टोन अच्छे ऑप्शन हैं। वहीं फेस्टिव या पार्टी मेकअप के लिए रेड, बेरी और डीप प्लम जैसे शेड ज्यादा उभरकर दिखते हैं।

लगाने से पहले होंठो को करें साफ

लिप क्रेयॉन लगाने से पहले होंठों पर जमा ड्राई स्किन को धीरे से साफ करें और हल्का लिप बाम लगाएं। बहुत ज्यादा बाम लगा रहने पर मैट क्रेयॉन की पकड़ और फिनिश अच्छी नहीं आएगी। एक्स्ट्रा बाम को टिश्यू से हटा दें।

इसके बाद क्रेयॉन से पहले होंठों की आउटलाइन बनाएं और फिर अंदर की तरफ रंग भरें। अगर ज्यादा नेचुरल लुक चाहिए तो उंगली से हल्का ब्लेंड करें।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें