प्राणायम करने के फायदे (सौ. डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

ब्रीदिंग को कंट्रोल करने का आयुर्वेदिक अभ्यास हैं प्राणायाम, जानिए इसके रोजाना करने के खास फायदे

प्राणायाम में शामिल अनुलोम-विलोम के अभ्यास को अगर हम नियमित तौर पर करते है तो हमारी सांसे स्वस्थ रहती है। शरीर को आंतरिक और बाहरी दोनों तौर पर स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम करना जरूरी है।

दीपिका पाल

हमारे जीवन में योग सबसे खास अभ्यास है जो शरीर को शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर स्वस्थ रखती है। 21 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। प्राणायाम और व्यायाम अगर यह दोनों अभ्यास हमारे जीवन में हो तो हम पूरी तरह स्वस्थ हो जाते है।

आज हम बात कर रहे है प्राणायाम की, इसमें शामिल अनुलोम-विलोम के अभ्यास को अगर हम नियमित तौर पर करते है तो हमारी सांसे स्वस्थ रहती है। शरीर को आंतरिक और बाहरी दोनों तौर पर स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम करना जरूरी है।

क्या है प्राणायाम

आपको यहां पर प्राणायम जैसे योगाभ्यास के बारे में बताते चलें तो, यह आपकी सांसों को नियंत्रित करने का आयुर्वेदिक अभ्यास है। इसमें आप सांस लेने और रोकने के समय, ड्यूरेशन और दोहराने को नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा मुख्य उद्देश्य शरीर के हेल्दी और मन को शांत रखना होता है. भस्त्रिका, नाड़ी शोधन उज्जयी और नाड़ी शोधन जैसे कई प्राणायाम का अभ्यास किया जाता है। अगर आप प्राणायाम रोजाना सुबह 5 से 10 मिनट के समय के साथ करते हैं तो आपको फायदा मिलता है।

जानिए प्राणायाम करने के फायदे

आपको बताते चलें तो प्राणायम करने के कई सारे फायदे होते है जिसके बारे में हमें जानना जरूरी है...

1- प्राणायम, नियमित रूप से करने से आपको यह फायदा मिलता है कि, आप भरपूर नींद ले पाते है। यहां पर प्राणायाम करने से स्लीप क्वालिटी बेहतर होता है। इसके अलावा प्राणायम करना कई तरह से फायदे दे जाता है।

2-हर कोई स्ट्रेस लेवल को कम करने के लिए प्राणायाम करने का सहारा लेते है। यहां पर सांसों को केंद्रित करने के लिए यह योगाभ्यास बेहतर है। इसके अलावा मन को शांति महसूस होती है. इस तरह से इसे रोजाना कुछ मिनट के लिए करने से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

3-प्राणायाम, एक्टिविटी को आप नियमित रूप से करते है तो आपके लंग्स को मजबूत बनाने का काम करता है। यहां पर सांस को लंबे समय तक रोकने और मसल्स में ताकत बढ़ाने के लिए आपको प्राणायम करना चाहिए।

4-गर्मियों के दिन में लोगों को प्राणायाम जैसे आयुर्वेदिक योगाभ्यास करना चाहिए। इन योगाभ्यास को करने से शरीर में कूलिंग इफेक्ट आता है. इसलिए इससे गर्मी में करना फायदेमंद होता है। सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्टर के लिए योगाभ्यास जरूर किए जाते है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा