दूध पुली डिश (सौ.सोशल मीडिया)
Dudh Puli Dish Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में ठंडे तापमान के साथ गर्मागर्म चाय हर किसी को भांति है। भारत के अलग-अलग कोने में कई स्वादिष्ट पकवानों की खूश्बू महक उठ जाती है। गाजर का हलवा, मावा की पिन्नियां हो या फिर राजस्थान की गुड़-घी की लापसी। यह सभी डिश सर्दियों में गर्माहट महसूस कराने का काम करती है। वैसे तो कई पकवानों की अपनी अलग बात है लेकिन आज हम हम आपको बंगाल की स्वादिष्ट मिठाईयों में से एक विंटर स्पेशल कंफर्ड डेजर्ट ‘दूध पुली’ की डिश आप घऱ पर आसानी से बना सकते है। हम आपको इस खास तरह की डिश को बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।
जानिए दूध पुली डिश बनाने का तरीका
सर्दी के मौसम में आप खास सामग्रियों की मदद से इस खास तरह की डिश को बना सकते है।
क्या चाहिए सामग्री
1 कप चावल का आटा, थोड़ी सी सूजी, 2 या 3 चम्मच, नारियल का चूरा या फिर आप खुद नारियल कद्दूकस कर लें। इसे भी आधा कप ले लें। इसके अलावा बिना मसाले का आधा कप गुड़ या फिर स्वाद के मुताबिक कम और ज्यादा कर लें। इसके अलावा चाहिए होगा हरी इलायची का आधा छोटा चम्मच पाउडर, 1 लीटर फुल-फैट दूध, 2 चम्मच किशमिश और दो चम्मच काजू,दो चम्मच पिस्ता. इसके अलावा पुली को सेट करने के लिए थोड़ा घी चाहिए होगा।
दूध पुली बनाने की आसान रेसिपी
आप यहां पर बताई जा रही रेसिपी के जरिए इस स्वादिष्ट डिश को बना सकते है जो इस प्रकार है...
- सबसे पहले एक चौड़े और थोड़े गहरे बर्तन में चावल का आटा और सूजी को छान लें. इसे गुनगुना पानी डालकर सॉफ्ट और चिकना आटा गूंथकर तैयार कर लें.
- आटा को किसी कपड़े से ढककर रख दें और फिर इसके बाद फिलिंग तैयार करें. इसके लिए कद्दूकस किया गया नारियल और गुड़ को मिलाएं साथ ही में थोड़ा-सा इलायची पाउडर मिलाकर मिश्रण को तैयार कर लें.
- अब ढककर रखे गए आटे को एक बार फिर से 1 मिनट गूंथ लें और इसकी बिल्कुल छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और गोल या फिर अंडाकार छोटी-छोटी पूरियां बेल लें, जैसी गुजिया के लिए बनाते हैं.
- अब इन पूरियो में नारियल-गुड़ की तैयार की हुई फिलिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें. ध्यान रखें कि पुली कहीं से भी बिल्कुल खुलनी नहीं चाहिए वरना सारी फिलिंग बनाते वक्त बाहर निकल जाएगी.
- सारी पुली बनाकर तैयार कर लें और एक प्लेट में लगाते जाएं. इसे महीन कॉटन के कपड़े से ढककर रखें ताकि ऊपर की लेयर सूखकर पपड़ी न बने.
- अब एक गहरे पैन में दूध उबालने के लिए रख दें और मीडिया आंच पर इसे हल्के-हल्के पकने दें ताकि इसमें गाढ़ापन आने लगे.
- जब दूध हल्का गाढ़ा हो जाए, तब इसमें तैयार की हुई पुलियां एक-एक करके डालते जाएं. इसे धीमी आंच पर 1520 मिनट तक उबालना है.
- दूध के साथ पूलियां जब अच्छे से पक जाएं तो आप चाहे इसमें कटे हुए नट्स और ड्राई फ्रूट्स भी मिला दें. चाहे तो आप स्वाद बढ़ाने के लिए दूध में थोड़ी सी चीनी या गुड़ मिला सकते हैं.
- गैस को बंद करने के बाद आप दूध पुली को हल्का गुनगुना परोस सकते हैं या फिर इसे ठंडा होने दें और फ्रिज में कुछ देर रखने के बाद भी परोस सकते हैं. हालांकि सर्दी का डेजर्ट है तो गरमा गरम खाना ज्यादा टेस्टी लगेगा.