पाइनएप्पल के फायदे जानिए (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Pineapple Benefits: दुनियाभर के स्वादिष्ट फलों में से एक है पाइनएप्पल, जानिए इसके ये खास स्वास्थ्य लाभ

Pineapple Benefits in Hindi: पाइनएप्पल के फायदे को लेकर हर साल की तरह इस साल भी 27 जून को दुनियाभर में विश्व पाइनएप्पल (अनानास) डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस फल का सेवन करने से शरीर को मिलता फायदा

दीपिका पाल

Pineapple Benefits in Hindi: सेहत के लिए खानपान पर ध्यान देना जितना जरूरी होता है इसमें हमें अपनी थाली पौष्टिक आहार से भरपूर रखनी चाहिए तो वहीं पर मौसमी फलों का सेवन भी काफी आवश्यक होता है। पाइनएप्पल के फायदे को लेकर हर साल की तरह इस साल भी 27 जून को दुनियाभर में विश्व पाइनएप्पल (अनानास) डे के रूप में मनाया जा रहा है। क्या आपको पता है इस फल को ट्रॉपिकल एरिया का एक मशहूर फल कहा जाता है। जिसमें भरपूर मात्रा में मिठास औऱ रस होता है जो कई स्वास्थ्य लाभ शरीर को देता है।

जानिए पाइनएप्पल खाने के फायदे

  • अनानास का सेवन करने से सेहत को कई सारे लाभकारी फायदे मिलते है जिनके बारे में शायद कम लोग ही जानते है।
  • अनानास के गुणों की बात की जाए तो, इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है जो पेट की सेहत औऱ पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इस फल को एक तरह से प्रोटीन को तोड़ने और भोजन को पचाने में आसानी वाला फल माना जाता है। इसका सेवन अगर आप नियमित करते हैं तो आपका डाइजेशन ठीक रहता है।
  • अगर आप अपनी इन्यूनिटी बूस्ट करना चाहते है तो, अनानास में समाए विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण अच्छे स्त्रोत में से एक होते है। इसे शरीर के इम्यूनिटी का फुल पैकेज माना गया है।
  • इस फल में आपको एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलेंगे जो इस फल का सेवन करने से आपके शरीर के किसी भी हिस्से में आने वाली सूजन को कम करने में मदद करते है। इसके अलावा गठिया और जोड़ों के दर्द भी राहत मिलती है।
  • आंखों की सेहत के लिए अनानास फायदेमंद साबित होता है जहां पर अगर आप इसका सेवन नियमित करते हैं तो विटामिन ए के गुण आंखों को अच्छा बनाने में मदद करती है।
  • इस फल में मैंगनीज की मात्रा अच्छी होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाकर कई बीमारियों से बचाती है।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका, ट्रंप ने दिखाया मैप; फांसी पर SC का बड़ा बयान

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, बागी ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे बंगाल में नेता प्रतिपक्ष

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- छात्रों पर पैलेट गन चली, बर्बरता की तारीफ कैसे करें?

JSSC-CGL विवाद पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं, CBI जांच जरूरी