पूर्ण चंद्रासन योग (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बिगड़े हुए पोस्चर से पर्सनालिटी हो रही हैं खराब, 5 मिनट के इस खास योग से बनाएं बॉडी फिट

अगर शरीर में आप मानसिक औऱ शारीरिक दोनों तरह से फिट होना चाहते हैं तो योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।। पर्सनालिटी को सही करने के लिए आप पूर्ण चंद्रासन का तरीका अपना सकते हैं इससे कई सारे फायदे मिलेंगे।

दीपिका पाल

Purna Chandrasan Yoga: अच्छी सेहत के लिए केवल खानपान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं होती हैं बल्कि इस दौरान व्यायाम का तरीका भी अपनाना चाहिए। अगर शरीर में आप मानसिक औऱ शारीरिक दोनों तरह से फिट होना चाहते हैं तो योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यहां पर लोग व्यस्त लाइफस्टाइल औऱ कामकाज में घंटों बिताने की वजह से सेहत को बिगाड़ लेते है कई बार बॉडी का पोस्चर ही आपके शरीर से अलग नजर आता है यह सीधा आपकी पर्सनालिटी पर असर करता है। पर्सनालिटी को सही करने के लिए आप पूर्ण चंद्रासन का तरीका अपना सकते हैं इससे कई सारे फायदे मिलेंगे।

जानिए कैसे करें पूर्ण चंद्रासन

यहां पर योग में सबसे बेस्ट आप पूर्ण चंद्रासन का तरीका अपना सकते हैं इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

1- सबसे पहले तो सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को थोड़ी दूरी पर रखें, साथ ही हाथों को सीधा रखें।

2-इसके बाद अपने पैरों और हाथों को त्रिकोण मुद्रा में ले जाएं, अब अपने दाएं हाथ के पंजे को जमीन से थोड़ा सा ऊपर रखें।

3- इसके बाद दाएं हाथ के पंजे और पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाए रखें।

4-अब एक हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं और दूसरे को उसी पोजीशन में ऊपर की तरफ ले जाएं, इसके बाद अब अपने पैर को हवा में 90 डिग्री तक उठाएं।

5-अब चंद्र की मुद्र या चक्रासन की मुद्र में ले जाने का प्रयास करें।

6-ध्यान रखें कि, अगर आपको यह योग नहीं आता हैं तो आप योग एक्सपर्ट की मदद ले सकते है।

जानिए पूर्ण चंद्रासन करने के फायदे

यहां पर पूर्ण चंद्रासन करने कई सारे फायदे मिलते हैं जो इस प्रकार है...

1- इस योग को करने से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की राहत मिलती है।

2-अगर आप इस योग का आसन करते हैं तो शरीर में संतुलन और फ्लेक्सिबिलिटी के साथ हड्डियां मजबूती होती है।

3-इस योग को करने से मन शांत होने के साथ एकाग्रता बढ़ने में मददगार साबित हो सकता है।

4-अगर लोअर बैक पेन या कमर दर्द की समस्या है तो पूर्ण चंद्रासन का अभ्यास करना चाहिए।

5- ध्यान रहें कि, जिन लोगों को स्वास्थ की समस्या है तो इस योगासन को नहीं करना चाहिए।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी