कॉफी से हेयर मास्क बनाने का तरीका (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

आपके सफेद बालों को नेचुरली डार्क करेगी कॉफी, जान लीजिए हेयर डाई बनाने का आसान तरीका

मार्केट में मौजूद हेयर डाईज बालों के लिए सही नहीं होते है इसमें केमिकल्स जैसे अमोनिया, हाइड्रोजन परऑक्साइड पाए जाते है जो बालों को नुकसान पहुंचाते है। आज हम आपको एक नेचुरल डाई कॉफी के बारे में जानकारी दे रहे है।

दीपिका पाल

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रख पाना मुश्किल हो जाता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बाल भी सफेद होने लगते है। बालों की सफेदी दूर करने के लिए लोग डाई लगाना पसंद करते है। मार्केट में मौजूद हेयर डाईज बालों के लिए सही नहीं होते है इसमें केमिकल्स जैसे अमोनिया, हाइड्रोजन परऑक्साइड पाए जाते है जो बालों को नुकसान पहुंचाते है। आज हम आपको एक नेचुरल डाई के बारे में जानकारी दे रहे है इसका नाम है कॉफी। आप कॉफी की सहायता से घर में ही नेचुरल डाई तैयार कर सकते है।

कॉफी में नेचुरल डाईंग गुण होते हैं, जो बालों को बिना किसी नुकसान के गहरा रंग देते हैं। चलिए जानते हैं कॉफी से कैसे तैयार करें नेचुरल डाई...

नेचुरल डाई तैयार करने की सामग्री

आपको बताते चलें कि, नेचुरल डाई तैयार करने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होती है जो इस प्रकार है...

2 टेबल स्पून इंस्टेंट कॉफी पाउडर (या कोई भी डार्क कॉफी)

1 कप पानी

1 टेबल स्पून अपना फेवरेट कंडीशनर

1 टेबल स्पून हेयर ऑयल (नारियल या बादाम तेल)

कैसे तैयार करें कॉफी की नेचुरल डाई

यहां पर कॉफी की मदद से आप नेचुरल डाई तैयार कर सकते है। इसके लिए आप पानी गर्म करें और उसमें कॉफी पाउडर डालें. अच्छी तरह मिलाकर ठंडा होने दें. अब इस मिक्सचर में कंडीशनर और चाहें तो थोड़ा सा हेयर ऑयल मिलाएं. इस मिश्रण को अपने साफ और सूखे बालों में जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं. बालों को शॉवर कैप से ढकें और इसे लगभग 1 घंटे तक लगा रहने दें. एक घंटे बाद सादे पानी से बाल धो लें। पहली बार में थोड़ा फर्क लगेगा। आगे अगर आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस पेस्ट को अप्लाई करते है तो फायदा मिलता है।

कॉफी हेयर डाई के फायदे

नेचुरल होने के साथ कॉफी हेयर डाई के कई फायदे होते है। यह नियमित इस्तेमाल के साथ आपको बालों के रंग को काला कर देती है। इसके अलावा बालों की रंगत बदलने के साथ मुलायम बनाने में मदद करती है।ये स्कैल्प को पोषण देकर उन्हें मजबूत करती है जिससे हेयर फॉल भी नहीं होता है।

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?