इस दिशा में रखें मोर पंख 
लाइफस्टाइल

इस दिशा में रखें मोर पंख, आएगी बरकत, दूर होगा वास्तु दोष

घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। मोरपंख को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के घर में मोर पंख है तो वहां पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं होता।

सीमा कुमारी

vastu shastra :मोर पंख को श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि श्रीकृष्ण को मोर और मोर पंख बहुत ही प्रिय हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। मोरपंख को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के घर में मोर पंख है तो वहां पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं होता। ऐसे में आइए जानते है वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख से जुड़े नियम।

इधर-उधर मत लगाएं

वास्तु विशेषज्ञ के मुताबिक, कई लोग मोर पंख को सजावट के तौर पर घर में इधर-उधर लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आप मोर पंख की सकारात्मक ऊर्जा खत्म कर देते हैं।

​मोर पंख को किसी को उपहार में न दें​

कई लोग अपने करीबियों को मोर पंख भी गिफ्ट कर देते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। भाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी किसी भी चीज को उपहार में देने से बचना चाहिए। आप अगरआप घर में रखे मोर का पंख किसी और को गिफ्ट करते हैं, तो इससे आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है और आपके खर्चें भी बढ़ने लगते हैं।

मोर पंख दूर करेगा वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में मोर पंख है तो इससे घर में मौजूद वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं। कहते है कि घर की उत्तर पूर्व दीवार पर 8 मोर पंख एक साथ बांधकर लगा देना अच्छा होता है, इस उपाय से घर में मौजूद वास्तु दोष खत्म हो जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि इस पर सभी की नजर पड़े।

मोर पंख इस तरह मिले, तो खुल जाता है भाग्य

कई लोग अपने फायदे के लिए मोर पंख के लिए मोर को परेशान करने से भी नहीं चूकते। ऐसा करना हर तरह से गलत होता है। असल में जब मोर नाचता है या उड़कर कहीं और बैठता है, तो उसका पंख खुद ही नीचे टूटकर गिर जाता है।

आप इस तरह से मोर पंख को उठा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आपको मोर पंख कहीं पर गिरा हुआ मिलता है, तो यह आपका भाग्य खुलने का सूचक भी है।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान