कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दें जल का अर्घ्य, पीपल पर दूध चढ़ाने के लाभ जानिए

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के दुख-संकट दूर होते हैं। इसके अलावा,इस दिन कुछ उपायों को करने से जातक को लाभ मिल सकता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दें जल का अर्घ्य
कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दें जल का अर्घ्य
Published on: 
Updated on: 

Kartik Purnima Upay: हिन्दू धर्म में जितना महत्व अधिक कार्तिक महीने का है, उससे कई ज्यादा अधिक महत्व कार्तिक में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का है। इस बार कार्तिक महीने की पूर्णिमा 15 नवंबर 2024, शुक्रवार को है। इस दिन दीपदान करने का बड़ा महत्व होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पितर भी प्रसन्न होते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के दुख-संकट दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करने से जातक को लाभ मिल सकता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय

हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का दिन बड़ा शुभ एवं पावन महीना माना जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से मां लक्ष्मी और श्रीहरि भी प्रसन्न होते हैं।

कहते है, इस दिन घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार जरूर लगाएं। फिर उस बंदनवार तो फूलों से सजाएं। इसके बाद घर के मुख्य द्वार के दाएं और बाएं ओर दीपक जलाकर रखें। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बनाकर बांधना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को जल अर्घ्य देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दें।

ज्योतिष गुरु के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर दूध में शक्कर मिलाकर चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है।

मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा के समय लक्ष्मी जी को पीली कौड़ियां अर्पित करें और अगले दिन इन कौड़ियों को तिजोरी में रखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com