ज्वेलरी केयर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Jewellery Care: रोज पहनने वाली ज्वेलरी की चमक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके

Jewellery Care Tips: रोज पहनी जाने वाली ज्वेलरी पसीना, मॉइश्चर, परफ्यूम और पानी के कारण धीरे-धीरे अपनी चमक खो सकते है। छोटी-छोटी आदतें इसकी चमक और कोटिंग को बनाए रखने में मदद करते हैं।

रीता राय सागर

Jewellery Cleaning Tips: रोजाना के इस्तेमाल में पहनी जाने वाली ज्वेलरी समय के साथ अपनी चमक खोने लगती है। खासकर फैशन ज्वेलरी या ऐसी ज्वेलरी जिसे रोज पहना जाता है, वो समय के साथ काली पड़ने लगती है या उनका रंग फीका पड़ जाता है। हालांकि, कुछ छोटी आदतों का ध्यान रखकर इसे हमेशा के लिए चमकदार रखा जा सकता है।

ज्वेलरी से पहले परफ्यूम लगाएं

परफ्यूम, बॉडी स्प्रे और कुछ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में मौजूद रसायन गहने के संपर्क में आने पर अपनी चमक और रंग को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए पहले परफ्यूम या बॉडी लोशन लगाएं और उसे स्किन पर अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद ज्वेलरी पहनें।

नहाते समय ज्वेलरी उतार दें

पानी, साबुन, शैंपू और बॉडी वॉश के लगातार संपर्क में आने से ज्वेलरी की कोटिंग खराब होने लगती है। खासकर रोज पहनी जाने वाली छोटी-छोटी ज्वेलरी नहाते समय पहनकर रखने से उसका रंग फीका पड़ने लगता है। इसलिए नहाने से पहले उसे उतारकर रख दें।

पसीने के बाद ज्वेलरी को साफ करें

गर्म मौसम या एक्सरसाइज के दौरान पसीना के संपर्क में आने से ज्वेलरी काली पड़ने लगती है। पसीना और नमी लंबे समय तक सतह पर रहने से ज्वेलरी की चमक खोने लगती है। डेलीवियर की ज्वेलरी पहनने के बाद मुलायम और सूखे कपड़े से इसे हल्के हाथों से पोंछ दें।

गहनों को बाथरूम में न रखें

बाथरूम में मॉइश्चर ज्यादा होती है, जो धातु और उसकी कोटिंग को प्रभावित करती है। इसलिए ज्वेलरी को हमेशा सूखी और नमी से दूर जगह पर रखें। खासकर रोज इस्तेमाल होने वाली अंगूठी, चेन और ईयररिंग्स को सिंक या बाथरूम शेल्फ पर न रखें।

सारी ज्वेलरी एक साथ न रखें

चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट और ईयररिंग्स को एक ही डिब्बे में रखने से वे आपस में रगड़ खाते हैं और उन पर खरोंच आती है। इससे चेन आपस में उलझ जाते है। बेहतर है कि ज्वेलरी को अलग-अलग छोटे पाउच या बॉक्स में रखें।

गीली ज्वेलरी तुरंत स्टोर न करें

ज्वेलरी पर पानी या नमी लगी हो तो उसे सीधे बॉक्स में बंद न करें। पहले मुलायम कपड़े से पोंछकर अच्छी तरह सुखाएं और फिर स्टोर करें। बंद डिब्बे में नमी रह जाने से ज्वेलरी की सतह और कोटिंग प्रभावित होती है।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार! AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया बड़ा दावा, CJP को सत्ता रहा डर

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला