Teachers Fashion Ideas: हर दिन साड़ी या सूट पहनना जरूरी नहीं, क्लासरूम के लिए ये 7 लुक्स हैं परफेक्ट
Teacher Outfit Ideas: टीचर को पूरा दिन आरामदायक आउटफिट पहनना जरूरी होता है। इसके लिए हर दिन साड़ी या सलवार-सूट पहनना जरूरी नहीं है। इन 7 स्मार्ट और प्रोफेशनल लुक को ट्राई करें।
क्लासरूम के लिए कुर्ते के साथ स्ट्रेट पैंट एक आरामदायक विकल्प है। हल्के प्रिंट या सिंगल कलर का कुर्ता चुनें। इसके साथ छोटे ईयररिंग्स और आरामदायक फ्लैट फुटवियर पहन सकती हैं। फोटो.सोशल मीडिया
अगर आप साड़ी या कुर्ते से थोड़ा अलग और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो शर्ट के साथ वाइड-लेग पैंट पहन सकती हैं। शर्ट को पैंट के अंदर इन करके पहनने से लुक सलीकेदार दिखता है। ढीली पैंट लंबे समय तक खड़े रहने और चलने-फिरने में भी आराम देती है।फोटो.सोशल मीडिया
गर्मियों में हल्की कॉटन ड्रेस टीचर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। बहुत भड़कीले प्रिंट के बजाय हल्के प्रिंट और हल्के रंग का चुनाव करें। ड्रेस की लंबाई और फिटिंग ऐसी हो, जिसमें क्लास लेते समय आप कंफर्टेबल हों।फोटो.सोशल मीडिया
थोड़ा कैजुअल और क्लासी लुक चाहिए तो डार्क कलर की जींस के साथ लंबे कुर्ते अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ हल्का दुपट्टा भी कैरी किया जा सकता है। यह पहनावा खासतौर पर कॉलेज में पढ़ाने वाली टीचर्स के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। फोटो.सोशल मीडिया
अगर रोज कपड़ों के सेलेक्शन से बचना चाहती हैं, तो एक ही रंग के टॉप-पैंट वाला सेट आसान विकल्प है। इसे चुनते समय बहुत चिपके हुए कपड़ों के बजाय आरामदायक और ढीली फिटिंग रखें। हल्के रंग क्लासरूम के लिए ज्यादा सलीकेदार लगेंगे।फोटो.सोशल मीडिया
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो हल्की कॉटन या लिनन साड़ी चुनें। छोटे ईयररिंग्स, सादा ब्लाउज और आरामदायक फुटवियर के साथ साड़ी को भी रोजाना पहना जा सकता है।फोटो.सोशल मीडिया