गुड़ की खीर ( सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सर्दियों में आप घर पर बनाएं गुड़ की टेस्टी-टेस्टी खीर, सेवन करने से मिलेगी शरीर को गर्माहट और ताजगी

Jaggery Kheer Recipe: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी गुड़ की खीर बनाने की जानिए स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी, सामग्री और फायदे, जो शरीर को गर्म रखे और स्वाद दोगुना करे।

दीपिका पाल

Gud Ki Kheer Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में तरह -तरह की डिशेज बनाई जाती है। गाजर का हलवा और मूली -मेथी के पराठे तो आम बात है लेकिन आपने गुड़ की खीर कभी खाई है। सर्दियों में तापमान ठंडा और गर्म रहता है इसके लिए सही डाइट लेना जरूरी होता है। गुड़ की खीर शरीर को गर्माहट अंदर से देती है तो वहीं पर इसका सेवन करने से पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

गुड़ शरीर को गर्म रखने के साथ ही कुछ मिनरल्स जैसे कैल्शियम-आयरन से भी भरपूर होता है. खीर में डाले जाने वाले बाकी इनग्रेडिएंट्स जैसे बादाम, काजू, आदि भी प्रोटीन, फाइबर, गुड फैट्स समेत कई न्यूट्रिएंट्स का सोर्स होते हैं। आपको हम गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है।

जानिए गुड़ की खीर बनाने की रेसिपी

क्या चाहिए सामग्री

  • आधा कप चावल 80-90 ग्राम,
  • फुल क्रीम दूध 1 लीटर।
  • 10-12 काजू, 10-12 बादाम, 2 चम्मच किशमिश, 5-6 हरी इलायची।
  • 150 ग्राम गुड़।

जानिए गुड़ की खीर बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आपको चावल बीनकर धोकर भिगोकर रख देने हैं।
  • फिर एक बड़े और मोटी तली के बर्तन में दूध उबलने के लिए रख देना है, आंच को बिल्कुल स्लो रखें।
  • बादाम-काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या फिर सिलबट्टे में डालकर हल्का क्रश कर लें।
  • किशमिश को भी किसी सूती साफ कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।
  • अब गुड़ को कद्दूकस कर लें. इससे ये आसानी से घुल जाता है।
  • इस दौरान ये भी चेक कर लें कि उसमें किसी तरह की कोई अशुद्धि नहीं होनी चाहिए।
  • जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें भिगोकर रखे गए चावल पानी से निकालकर एड कर दें।
  • गैस को मीडियम-लो रखते हुए चावलों को गलने तक पकाएं।
  • बीच-बीच में खीर को चलाकर चेक करते रहें, क्योंकि ये बहुत जल्दी तली में लगने लगती है, इसलिए जरूरी है कि बर्तन की तली मोटी हो और आंच हल्की ही रहे।
  • अब एक बर्तन में गुड़ को डालें और उसमें तकरीबन आधा कप पानी भी एड करें. इसे गैस पर चढ़ाएं और घुलने तक उबाल लें।
  • जब गुड़ पूरी तरह से घुल जाए तो इसे छलनी से छानकर पकाई गई खीर में एड कर दें. अब आपको खीर को और नहीं पकाना है, दरअसल इससे दूध फट सकता है।
  • खीर में पहले से काटकर रखे गए काजू,बादाम को मिलाएं, साथ ही किशमिश भी एड कर दें, इस तरह से आपकी गुड़ की खीर बनकर तैयार हो जाएगी.

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर