सूखने लगे हैं होंठ अपनाएं ये घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

ठंड के मौसम में भी होंठ बने रहेंगे नर्म और मुलायम, ये टिप्स आज़मा कर देखिए

Dry lips remedy: सर्दियों में होंठ सूखने या फटने की एक आम समस्या है। बार-बार लिप बाम लगाने से बेहतर है कि आप नेचुरल नुस्खे अपनाकर इससे निजात पा सकते है। जानिए फटे होंठों का असरदार इलाज और टिप्स

सीमा कुमारी

Winter Lip Care: सर्दियां शुरु होते ही सेहत से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं। खासतौर पर, इस मौसम में होंठों की नमी सूखने लगती है, जिससे वे फटने, छिलने और दर्द करने लगते हैं। ऐसे में लोग अक्सर बाजार से मिलने वाले लिप बाम या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर लंबे वक्त तक नहीं टिक पाता है। ऐसे में आयुर्वेद नुस्ख़े अपनाना ज्यादा बेहतर होगा।

आयुर्वेद के अनुसार, होंठों की देखभाल प्रकृति में मौजूद साधारण चीजों से भी की जा सकती है। आयुर्वेद में 'रस धातु' यानी शरीर की नमी का खास महत्व बताया गया है, जब ठंड में शरीर की नमी कम होने लगती है, तो सबसे पहले असर होठों पर दिखता है, क्योंकि वहां तेल ग्रंथियां बहुत कम होती हैं। ऐसे में नमी को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में आइए जानते है इन नुस्ख़े के बारे में-

सूखने लगे हैं होंठ तो अभी से अपनाएं ये घरेलू उपाय:

शहद का करें इस्तेमाल

आयुर्वेद में शहद को प्राकृतिक औषधि माना गया है, इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण फटे होठों को राहत देते हैं। रात में सोने से पहले अगर हल्की परत में शहद होठों पर लगाया जाए, तो सुबह तक होंठ नर्म महसूस होते हैं।

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

आयुर्वेद में नारियल तेल को शीतल गुण से भरपूर माना गया है, यानी यह शरीर को ठंडक और आराम देता हैं। दिन में दो-तीन बार हल्के हाथों से नारियल तेल लगाने से न सिर्फ फटे होंठ ठीक होते हैं, बल्कि उनका प्राकृतिक गुलाबी रंग भी लौट आता है।

दूध की मलाई का करें इस्तेमाल

घर में आसानी से मिलने वाली मलाई में मौजूद प्राकृतिक फैट्स और लैक्टिक एसिड होंठों के रूखेपन को दूर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई नमी लाती हैं। सोने से पहले मलाई की हल्की परत लगाने से रातभर में होंठों की खोई हुई नमी वापस आ जाती हैं।

खीरे का रस का करें इस्तेमाल

खीरा प्राकृतिक रूप से हाइड्रेशन देता हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, खीरा शरीर के पित्त को शांत करता है, यानी जलन और सूजन को कम करता है. दिन में एक-दो बार खीरे के रस को रुई से होंठों पर लगाने से सूखापन दूर होता है और होंठों की सतह फिर से मुलायम हो जाती हैं।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत