ब्यूटी टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

चेहरे को रखना है ताउम्र जवां, तो बैलेंस डाइट संग खाएं ये 5 चीजें

गर्मी में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, इस मौसम में धूल प्रदूषण और पसीने के कारण त्‍वचा की रंगत डाउन हो जाती है। इसके ल‍िए जरूरी ह‍ै क‍ि आप अपनी डाइट का खास ख्‍याल रखें।

सीमा कुमारी

बड़े-बुजुर्ग हमेशा से कहते आए हैं कि महंगे क्रीम, सीरम और फेशियल से चेहरा नहीं चमकता, असली ग्लो आता है आपकी थाली से। जो आप खाते हैं, वही आपकी त्वचा पर साफ झलकता है। अगर आप भी चाहते हैं नैचुरल ग्लो, बिना फिल्टर के दमकता चेहरा, तो स्किनकेयर की शुरुआत खाने की थाली से करें। ऐसे में आइए ऐसी 5 कमाल की चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप ताउम्र जवां रह सकते हैं। आइए जानते है इन चीजों के बारे में-

सौंदर्य बरकरार रखने के लिए खाएं ये 6 चीजें

  • एवोकाडो का करे सेवन

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, सौंदर्य बरकरार रखने के लिए अपनी डाइट में एवोकाडो को जरुर शामिल करना चाहिए। एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। ये ड्रायनेस को दूर करते हैं और स्किन को सॉफ्ट, स्मूद बनाए रखते हैं।

  • गाजर का करे सेवन

बता दें,गाजर का सेवन आंखों के लिए वरदान होती है ही है साथ ही स्किन के लिए फायदेमंद होती हैं। गाजर में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन A में बदलता है, जो नई स्किन सेल्स बनाने में मदद करता हैं। इसका नियमित सेवन स्किन को निखारता है और पिंपल्स से लड़ने में मदद करता हैं।

  • नारियल पानी करे सेवन

नारियल पानी सिर्फ शरीर को नहीं, स्किन को भी रिफ्रेश करता है। यह अंदर से हाइड्रेट करता है, टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और स्किन को क्लीन और क्लियर बनाए रखता है। अगर आप चाहते है कि आपकी स्किन ताउम्र जवां रहे तो, आप नारियल पानी का सेवन करें।

  • अखरोट का करे सेवन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि, चेहरों की सुंदरता बरकरार रखने के लिए अखरोट का सेवन फायदेमंद होता हैं। इसमें विटामिन E और जिंक तीनों एक साथ मिलते हैं, जो स्किन की रिपेयरिंग, पोषण और सुरक्षा का काम करते हैं। हर दिन कुछ अखरोट खाना चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

  • फैटी फिश का करे सेवन

अगर आप नॉन-वेजेटेरियन (non-vegetarian) हैं, तो अपनी डाइट में फैटी फिश को भी शामिल कर सकते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स स्किन को सूजन से बचाते हैं। ये स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखते हैं और ग्लो को लंबे समय तक टिकाए रखते हैं।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम