लाइफस्टाइल

अगर बचना है एसिडिटी की परेशानियों से, तो इन घरेलू नुस्खों को ज़रूर आज़माएं

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: मौजूदा वक्त के बदलते खान-पान और अनियमित दिनचर्या के कारण एसिडिटी की  समस्या बहुत आम-बात हो गई है। इस पर ध्यान देना बेहद जरुरी होता है, लेकिन कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और लापरवाही बरतते हैं। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमाएं जा सकते हैं। तो आइए जानें इस बारे में-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों के मौसम में छाछ, दही और लस्सी को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे पेट ठंडा रहता है और इनमे मौजूद बैक्टीरिया, पेट में एसिड बनने से रोकते हैं। साथ ही इनके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और ये एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

इस मौसम में नारियल पानी भी पीना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर क्लीन होता है और ये एक क्लींजिंग के रूप में शरीर की मदद करता है। साथ ही नारियल पानी का सेवन करने से शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। नारियल पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है।

गर्मियों के मौसम में खूब खरबूज आता है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को भरा रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और खरबूज का सेवन करने से शरीर की पीएच लेवल भी कम रहता है। इससे एसिडिटी को दूर करने में मदद मिलती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, हमेशा ध्यान रखें कि जल्दी-जल्दी न खाएं। खाने को हमेशा चबाकर ही खाएं और छोटे निवाले लें। खाने के बीच में पानी कभी नहीं पिएं। खाली पेट फल-जूस नहीं लें। बाहर का भोजन या फास्ट फूड खाने से बचें और तनाव भी एसिडिटी का कारण है। साथ ही भोजन के बीच लंबा अंतराल न रखें और समय से खाना खाएं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन