लाइफस्टाइल

फटी एड़ियों से हैं बड़े परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे इससे निजात, एड़ियां बनेंगी नर्म, गुलाबी और कोमल, आज़मा कर देखें

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: अक्सर देखा गया है कि महिलाएं फटी एड़ियों से ज्यादा परेशान रहती हैं ये न सिर्फ लुक को बिगाड़ती हैं बल्कि क्रैक हील्स के चलते ऐसे फुटवेअर्स पहनना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो चिंता न करें। क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए है जिनकी मदद से आप फटी एड़‍ियों से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। एड़ियां बन सकती हैं नर्म, गुलाबी और कोमल। आइए जानें इस बारे में।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात को सोने से पहले नारियल के तेल को हल्का गर्म कर फटी हुई एड़ियों पर लगाएं और फिर जुराबें पहनकर सो जाएं। सुबह उठकर पैरों को साफ पानी से धो लें। ऐसा रोज करने से आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए पके हुए केले का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए बस आप मसले हुए पके केले को अपनी फटी हुई एड़ियों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद अपनी एड़ियों को साफ पानी से साफ कर लें।

हल्दी और नीम के पत्तों में मौजूद एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण आपकी फटी एड़ियों की समस्या को खत्म कर सकती है। इसके लिए नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट में हल्दी पाउडर मिला लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से आपको जरूर लाभ मिलेगा।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए आप एलोवेरा और चीनी का भी स्क्रब बना सकते हैं। फटी एड़ी पर लगाने के लिए एलोवेरा को शहद के साथ भी मिलाया जा सकता है। फटी हुई एड़ियों के लिए आप सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए एक टब में गर्म के साथ नमक डाल दें और अपने पैर को उसमें कुछ देर तक डुबोए रखें।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस