तिरंगा ढोकला (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

घर पर बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी तिरंगा ढोकला, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक

Tiranga Dhokla: इस बार भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस उत्सव को दोगुना करने के लिए रसोई में कुछ खास न बने ऐसा हो नहीं सकता। ऐसे में आप तिरंगा ढोकला घर पर बना सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Tricolour Dhokla Recipe: गणतंत्र दिवस के मौके पर चारों तरफ देशभक्ति की लहर होती है। ऐसे में घरों में तिरंगे के रंगों वाले पकवान बनाने का चलन काफी बढ़ गया है। अगर आप इस बार कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो बनाने में आसान हो कम तेल में पके और स्वाद में लाजवाब हो तो तिरंगा ढोकला सबसे बेहतरीन विकल्प है।

प्राकृतिक रंगों का जादू तिरंगा ढोकला की सबसे बड़ी खूबी इसके तीन रंग हैं। केसरिया रंग के लिए आप कश्मीरी लाल मिर्च या गाजर के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद रंग के लिए सादा सूजी-दही का घोल पर्याप्त है और हरे रंग के लिए पालक की प्यूरी या पिसा हुआ हरा धनिया सबसे उत्तम रहता है। यह न सिर्फ डिश को सुंदर बनाता है बल्कि उसे पौष्टिक भी रखता है।

आवश्यक सामग्री

  • सूजी (रवा): 2 कप
  • दही: 1 कप
  • पालक प्यूरी: 2 बड़े चम्मच (हरे रंग के लिए)
  • अदरक-हरी मिर्च पेस्ट: 1 चम्मच
  • ईनो (Fruit Salt): 1 पैकेट
  • राई, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और तिल (तड़के के लिए)
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

बैटर तैयार करें: सबसे पहले सूजी और दही का एक गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें नमक और अदरक-मिर्च का पेस्ट मिलाएं। इस घोल को 15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

तीन हिस्सों में बांटे: अब इस घोल को तीन बराबर भागों में अलग-अलग कटोरे में निकाल लें। एक हिस्से में पालक की प्यूरी मिलाएं (हरा), दूसरे को सादा रहने दें (सफेद), और तीसरे में चुटकी भर केसरिया रंग या गाजर का रस मिलाएं।

स्टीमिंग: एक ढोकला स्टैंड या गहरी थाली को तेल से ग्रीस करें। सबसे पहले हरे घोल में थोड़ा ईनो या सोडा मिलाकर थाली में डालें और 5 मिनट के लिए स्टीम करें। इसके बाद इसके ऊपर सफेद घोल (ईनो मिलाकर) डालें और फिर 5 मिनट पकाएं। अंत में केसरिया घोल की परत लगाएं।

पूरे ढोकले को 12-15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें। ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें। इस तरह ढोकला तैयार हो जाएगा।

तड़का है इसकी जान

ढोकला तैयार होने के बाद एक पैन में तेल गरम करें। इसमें राई, कढ़ी पत्ता, सफेद तिल और लंबी कटी हरी मिर्च डालें। तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर फैलाएं। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल छिड़कें। आपका बाजार जैसा स्पंजी तिरंगा ढोकला तैयार है। इसे पुदीने की हरी चटनी के साथ सर्व करें।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो