एक सब्जी खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें मेथी दाना की स्वादिष्ट सब्जी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां(फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

एक ही डिश खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें मेथी दाना की स्वादिष्ट सब्जी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

अगर आप एक ही सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो आप मेथी दाना की सब्जी बनाकर आनंद ले सकते हैं। इसका स्वाद काफी मजेदार होता है। साथ इसमें फाइबर, आयरन और विटामिन K जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो डाइजेशन को भी हेल्दी रखते है।

स्नेहा मौर्या

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: कई बार घर में सिर्फ आलू की सब्जी बनती है और इसे खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप मेथी दाना की सब्जी बनाकर आनंद ले सकते हैं। इसका स्वाद काफी मजेदार होता है। साथ ही इसे घर आए मेहमानों के सामने भी परोस सकते हैं। हालांकि, मेथी दाने में फाइबर, आयरन और विटामिन K जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डाइजेशन को भी हेल्दी रखते है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

मेथी दाना की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

1 कप मेथी के दाने

2 बड़े प्याज, बारीक कटे हुए

2 टमाटर, बारीक कटे हुए

2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

1 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ

1/2 चम्मच हींग

1 चम्मच जीरा

1/2 चम्मच धनिया पाउडर

1/4 चम्मच हल्दी पाउडर

1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/4 चम्मच गरम मसाला

नमक स्वादानुसार

2-3 बड़े चम्मच तेल

हरा धनिया, बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)

मेथी दाना की सब्जी बनाने का तरीका

मेथी दाना की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के दानों को अच्छे से धो लें।

इसके बाद कम से कम 4 घंटे के लिए इसे पानी में भिगो दें। जिससे इसकी कड़वाहट कम हो जाएगी।

अब एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें जीरा डालकर चटकने दें। फिर इसमें प्याज मिक्स करें।

इसके बाद इसमें टमाटर और हरी मिर्च डालें और थोड़ी देर तक पकाएं।

फिर मिश्रण में अदरक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं।

अब भिगोई हुई मेथी को पानी से छानकर इस पैन में मिक्स करें। साथ ही स्वादानुसार नमक डालें।

इसके बाद इस पैन को ढक दें और उसे मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं। ताकि यह अच्छे से पक जाए।

पकने के बाद इसे हरा धनिया पत्ती से गार्निश करें।

फिर मेथी दाना की सब्जी को गरमागरम रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें और आनंद लें।

स्पेशल टिप्स

अगर आप मेथी की कड़वाहट को और कम करना चाहते हैं तो भिगोने के बाद उसे उबाल भी सकते हैं।

इसके अलावा इसमें आप अपने अनुसार सब्जियां भी मिक्स कर सकती हैं।

अगर आपको पनीर काफी पसंद है, तो इसमें पनीर भी मिला सकती हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस