Glowing Skin Tips: अक्सर बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की चमक फीकी पड़ना और ढीलापन आना एक आम समस्या है। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स अक्सर फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों का संगम कोलेजन जैल आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
आज के प्रदूषण भरे माहौल और बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बीच अपनी त्वचा की प्राकृतिक चमक को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। अक्सर हम महंगे फेशियल और क्रीम पर हजारों रुपए खर्च करते हैं लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को अंदर से डैमेज कर सकते हैं। अगर आप भी ग्लोइंग और टाइट स्किन चाहती हैं तो होममेड कोलेजन जैल आपके लिए बेस्ट सॉल्यूशन है।
इस जैल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें कोई भी हानिकारक प्रिजर्वेटिव या केमिकल नहीं है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे अलसी स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करती है जिससे झुर्रियां कम होती हैं। वहीं एलोवेरा हाइड्रेशन देता है और शहद नमी को लॉक करता है।
यह भी पढ़ें:- सावधान! क्या आप भी खड़े होकर या एक सांस में पीते हैं पानी; किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर!
बेहतरीन रिजल्ट के लिए रात को सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें। अब इस जैल की थोड़ी सी मात्रा लेकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। हफ्ते में इसे 2 से 3 बार इस्तेमाल करना पर्याप्त है। यह फाइन लाइन्स को कम करने और चेहरे पर नेचुरल ग्लास स्किन ग्लो लाने में मदद करता है।
हालांकि यह पूरी तरह प्राकृतिक है लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत अधिक सेंसिटिव है तो इस्तेमाल से पहले हाथ पर पैच टेस्ट जरूर करें। किसी भी गंभीर एलर्जी की स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लें।