बसूरती से सजी हुई घर की बालकनी (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Balcony Decor Tips: बालकनी को देखकर सब करेंगे वाह! इन बजट-फ्रेंडली तरीकों से इसे बनाएं घर का खूबसूरत कोना

Balcony Decoration Tips: अक्सर घर की बालकनी सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया गया हिस्सा होती है, जबकि थोड़ी सी समझदारी और कम बजट में इसे बेहद आकर्षक बनाया जा सकता है।

प्रीति शर्मा

Balcony Decoration Ideas: अक्सर हम अपने पूरे घर को तो शीशे जैसा चमका देते हैं लेकिन बालकनी को स्टोर रूम समझकर छोड़ देते हैं। क्या आप जानते हैं कि घर का यही छोटा सा कोना आपकी थकान मिटाने और सुकून के पल बिताने के लिए सबसे बेहतरीन जगह बन सकता है? अच्छी खबर यह है कि इसके लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। बस कुछ स्मार्ट ट्रिक्स और कबाड़ से जुगाड़ के जरिए आप अपनी बालकनी को किसी फाइव-स्टार कैफे जैसा लुक दे सकते हैं।

फ्लैट कल्चर के इस दौर में बालकनी ही वह इकलौती जगह होती है जहां हम प्रकृति के करीब महसूस करते हैं। अगर आपकी बालकनी धूल और पुराने सामान से भरी है तो अब वक्त है उसे एक नया अवतार देने का। आइए जानते हैं बजट-फ्रेंडली डेकोरेशन के वो जादुई तरीके जो आपकी बालकनी की सूरत बदल देंगे।

हरियाली से आएगा प्राकृतिक निखार

शुद्ध हवा और सुकून के लिए पौधों से बेहतर कुछ नहीं। अगर बजट कम है तो महंगे गमलों के बजाय मनी प्लांट, एलोवेरा या स्नेक प्लांट जैसे कम रखरखाव वाले पौधे लगाएं। आप दीवारों पर वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं या पुरानी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को पेंट करके उनमें छोटे पौधे उगाकर टांग सकते हैं। यह न सिर्फ ऑक्सीजन देगा बल्कि बालकनी को एक नेचुरल वाइब भी देगा।

कबाड़ से जुगाड़

टायर और पुरानी कुर्सियां अगर आपके घर में कार या बाइक के पुराने टायर पड़े हैं तो उन्हें फेंकने के बजाय ब्राइट रंगों से पेंट करें। उनके ऊपर एक मोटा कुशन रखकर आप शानदार आउटडोर स्टूल तैयार कर सकते हैं। पुराने लकड़ी के बक्सों को सैंडपेपर से घिसकर और पेंट करके एक रस्टिक कॉफी टेबल बनाई जा सकती है। यह जीरो कॉस्ट डेकोरेशन आजकल काफी ट्रेंड में है।

लाइटिंग का जादू

किसी भी जगह का मूड बदलने में लाइटिंग की बड़ी भूमिका होती है। बालकनी में महंगी झूमर लगाने के बजाय फेयरी लाइट्स या पुरानी कांच की बोतलों में सीरियल लाइट्स डालकर कोने में रखें। यदि आप अपनी शामों को रोमांटिक या शांत बनाना चाहते हैं तो छोटे मिट्टी के दीये या लालटेन का इस्तेमाल करें।

आरामदायक कोना और फोल्डिंग फर्नीचर

अगर बालकनी छोटी है तो वहां भारी सोफे न रखें। इसके बजाय फोल्डिंग कुर्सी और टेबल का इस्तेमाल करें ताकि जरूरत न होने पर उन्हें हटाया जा सके। फर्श पर आर्टिफिशियल ग्रास की मैट बिछाएं जो आपको बगीचे का एहसास कराएगी। एक छोटा झूला या बीन बैग भी बालकनी की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकता है।

दीवारों की सजावट

बालकनी की खाली दीवारों को जीवंत बनाने के लिए ड्रीम कैचर, बांस की टोकरियां या हाथ से बनी पेंटिंग्स का इस्तेमाल करें। एक छोटा सा आईना लगाने से छोटी बालकनी भी बड़ी और चमकदार दिखाई देती है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब