टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा से ज्वेलरी साफ करने से बचें।
कुंदन-पोल्की और मोतियों को पानी में भिगोकर साफ करने से ज्वेलरी को साफ करने से गहने खराब हो सकते हैं।
सोने, हीरे और चांदी के गहनों को स्टोर करने का तरीका अलग है।
Jewellery Cleaning Tips: अक्सर लोग सोने, चांदी और हीरे से लेकर कुंदन-पोल्की तक सभी गहनों की सफाई एक ही तरीके से करते हैं। टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा और पानी में भिगोने जैसे घरेलू नुस्खे आपकी महंगी ज्वेलरी की चमक को फीका कर सकता हैं। हर ज्वेलरी की धातु, उसमें लगे स्टोन और उसकी बनावट अलग होती है। इसलिए सफाई का तरीका भी वैसा ही होना चाहिए।
ज्वेलरी को चमकाने के लिए टूथपेस्ट, बेकिंग सोडा या सख्त ब्रश का इस्तेमाल न करें। इनके कारण धातु की सतह पर खरोंच आती है और स्टोन की चमक भी प्रभावित होती है। कई बार स्टोन भी निकल जाते हैं।
मोती से बने गहने नाजुक होते हैं और इन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है। इन्हें पानी में डुबोने या तेज केमिकल वाले क्लीनर से साफ करने से बचें। इस्तेमाल के बाद मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से पोंछें।
पन्ना यानी एमरल्ड को साफ करने के लिए स्टीम क्लीनिंग या अल्ट्रासोनिक मशीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गर्मी और तेज कंपन से स्टोन को नुकसान पहुंचता है।
सोने में जड़े हीरे या लैब-ग्रोन डायमंड को हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड साबुन से साफ किया जाता है। इसके लिए मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करें।
पारंपरिक कुंदन और पोल्की ज्वेलरी की बनावट डायमंड ज्वेलरी से अलग होती है। इनमें कई बार स्टोन के पीछे फॉइल की परत लगी होती है। ऐसे में पानी या नमी अंदर पहुंचने पर फॉइल प्रभावित होती है। इससे गहनों पर धुंधलापन या रंग बदलने जैसी समस्या होती है।
गोल्ड ज्वेलरी को साफ करने के लिए इन्हें क्लोरीन वाले पानी से दूर रखें। स्विमिंग पूल में जाने और भारी घरेलू काम करने से पहले ज्वेलरी उतार दें।
हीरा सॉलिड होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसे नुकसान नहीं पहुंच सकता। तेज चोट लगने पर इसमें दरार आ सकती है।
चांदी को पूरी तरह सुखाकर एयरटाइट पाउच या एंटी-टार्निश बैग में रखें। नमी के कारण इसकी सतह पर कालापन जल्दी आ सकता है।
चेन और नेकलेस रखने से पहले चेन का क्लैस्प बंद कर दें। इससे वह दूसरी ज्वेलरी में उलझने से बचती है।
सोने, हीरे और दूसरे स्टोन वाली ज्वेलरी को एक ही डिब्बे में न रखें। हीरे के गहनों से सोने की सतह पर खरोंच लग सकते हैं। यात्रा के दौरान हर गहने को अलग पाउच में रखें, ताकि वे आपस में रगड़कर खराब न हों। हीरे और कीमती स्टोन वाली ज्वेलरी की सेटिंग की जौहरी से नियमित जांच करवाएं। इससे ढीले स्टोन या खराब क्लैस्प को समय-समय पर ठीक कराते रहें।