हेयर कटिंग टिप्स फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Hair Cut Tips: 1, 2 या 3 महीने? जानें कितने दिनों में कटवाने चाहिए बाल

Hair Trimming Guide: बाल कितने दिनों में कटवाने चाहिए—1, 2 या 3 महीने में? जानें छोटे, मीडियम और लंबे बालों के लिए ट्रिमिंग का सही अंतराल और वे 5 संकेत, जो बताते हैं कि अब बाल कटवाने का समय आ गया है।

रीता राय सागर

Highlights:

  • छोटे, मीडियम और लंबे बालों के लिए ट्रिमिंग का अंतराल अलग-अलग होता है।

  • दोमुंहे बाल, उलझते सिरे और बिगड़ती हेयरकट शेप ट्रिमिंग की जरूरत के संकेत हैं।

  • क्या बाल कटवाने से ग्रोथ तेज होती है? जानें इस आम धारणा की सच्चाई।

Signs You Need A Haircut: बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए सिर्फ शैंपू, कंडीशनर और ऑयलिंग के साथ-साथ समय-समय पर बालों की ट्रिमिंग करवाना भी जरूरी है। लेकिन क्या हर किसी को एक या दो महीने में हेयरकट करवाना चाहिए?

इसका जवाब आपके बालों की लंबाई, हेयरस्टाइल और उनकी स्थिति पर निर्भर करता है। अगर आप बाल लंबे कर रही हैं, तो बार-बार बाल कटवाने की जरूरत नहीं है। वहीं, छोटे हेयरकट या बैंग्स रखने वालों को अपनी स्टाइल बनाए रखने के लिए जल्दी ट्रिमिंग करवानी चाहिए।

कितने दिनों में कटवाने चाहिए बाल?

छोटे बालों के लिए 4-6 हफ्ते

अगर आपने शॉर्ट बॉब, पिक्सी कट या ऐसा हेयरस्टाइल करवाया है जिसकी शेप जल्दी बदल जाती है, तो लगभग 4-6 हफ्ते में ट्रिमिंग कराने से उसे स्टाइल करना आसान हो जाता है और हेयरकट की शेप बनी रहती है।

मीडियम लेंथ बालों के लिए 6-8 हफ्ते

कंधों तक या मीडियम लेंथ वाले बालों में लेयर्स और शेप बनाए रखने के लिए लगभग 6-8 हफ्ते में ट्रिमिंग करवाना सही होगा। अगर आप बाल बढ़ाना चाहती हैं और उनका निचला हिस्सा ठीक है, तो इससे ज्यादा समय तक भी ट्रिमिंग टाल सकती हैं। ट्रिमिंग से दोमुंहे बाल छंटते हैं और एक नीट लुक मिलता है।

लंबे बालों के लिए 3-6 महीने

लंबे बालों को हर महीने कटवाना जरूरी नहीं है। अगर बालों के सिरे ठीक हैं, ज्यादा टूट नहीं रहे और हेयरस्टाइल में बदलाव नहीं चाहिए, तो 3-6 महीने के अंतराल पर ट्रिमिंग कराना काफी होगा। बालों में बार-बार हीट स्टाइलिंग, कलर या केमिकल ट्रीटमेंट करने पर बालों के सिरों को अधिक केयर की जरूरत पड़ सकती है।

इन 5 संकेतों को नजरअंदाज न करें

  1. दोमुंहे बाल दिखना: अगर बालों के सिरे दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं, तो यह ट्रिमिंग करवाने का समय हो सकता है।

  2. बालों का ज्यादा उलझना: खासकर सिरों पर बाल बार-बार उलझते हैं और सुलझाते समय टूटते हैं, तो उनकी स्थिति जांचें। ऐसा है, तो हल्की ट्रिमिंग आपके लिए अच्छी हो सकती है।

  3. रूखे और बेजान सिरे: बालों के निचले हिस्से का बहुत सूखा या कमजोर होना ट्रिमिंग की जरूरत हो सकता है।

  4. हेयरकट की शेप बिगड़ना: अगर लेयर्स, बॉब या बैंग्स अपनी पुरानी शेप में नहीं हैं, तो उन्हें ठीक करवाने के लिए ट्रिमिंग करा सकती हैं।

  5. स्टाइलिंग में ज्यादा समय लगना: बाल पहले की तरह सेट नहीं हो रहे या सिरों पर असमानता दिख रही है, तो हेयरकट को दोबारा शेप देने की जरूरत है।

क्या बाल कटवाने से तेजी से बढ़ते हैं?

यह एक आम गलतफहमी है कि बाल कटवाने से उनकी ग्रोथ तेज हो जाती है। बालों की ग्रोथ स्कैल्प में मौजूद हेयर फॉलिकल्स पर निर्भर करती है। ट्रिमिंग बालों के सिरों को ठीक करने और हेयर स्टाइल बनाए रखने में मदद करती है। अगर आप बाल लंबे करना चाहती हैं, तो केवल कैलेंडर देखकर उन्हें न कटवाएं। सिरों की स्थिति देखें, टूटने से बचाने के लिए बालों को धीरे सुलझाएं और हीट स्टाइलिंग कम से कम करें।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा