स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद होता है 'शहद'(सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

चेहरे पर शहद लगाने से पहले यहां जानिए कब हो सकता है त्वचा को बड़ा नुकसान

Honey For Sensitive Skin: स्किन के लिए शहद को फायदेमंद माना जाता है, लेकिन गलत समय या गलत स्किन टाइप पर इसका इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए शहद लगाने से पहले किन बातों का ध्यान जरूरी है।

सीमा कुमारी

Honey For Skin Care:शहद का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए नहीं होता है बल्कि स्किन के लिए भी वरदान माना जाता है। अक्सर दादी-नानी को चेहरे पर शहद लगाने की सलाह देते हुए सुना होगा। ऐसा माना जाता है कि शहद स्किन को साफ, स्मूद और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आइए जानते हैं फेस पर शहद लगाने से क्या होता है, इससे आपके चेहरे को फायदा होगा या नुकसान-

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, शहद स्किन के लिए अच्छा हो सकता है। इसे लगाने से बैक्टीरिया कम करने, डेड स्किन हटाने और स्किन की हीलिंग तेज करने में मदद मिल सकती है।

शहद में एंजाइम्स, पौधों के तत्व, अच्छे बैक्टीरिया, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। खासतौर पर रॉ और अनपाश्चराइज्ड शहद, स्किन के लिए ज्यादा असरदार माना जाता है।

स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद होता है 'शहद'

पिंपल्स और एक्ने में राहत

चेहरे पर शहद लगाने से पिंपल्स और एक्ने में राहत मिलती है। यह चेहरे की बैक्टीरिया को कम करता है और इंफ्लेमेशन को शांत करता है। इसके चलते ये एक्ने, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी स्किन प्रॉब्लम्स में मददगार हो सकता है।

नेचुरल ग्लो आता है

शहद में हल्के एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो डेड स्किन हटाकर नई स्किन को बाहर लाते है। इससे चेहरा डल नहीं लगता और नेचुरल ग्लो आता है।

स्किन को मॉइस्चराइज करता है

शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, यानी यह स्किन में नमी बनाए रखता है। रोज चेहरे पर शहद लगाने से ड्रायनेस कम होती है और स्किन सॉफ्ट रहती है।

दाग-धब्बे और निशान हल्के करता है

रिपोर्ट में आगे बताया गया है, शहद स्किन की हीलिंग प्रोसेस को तेज करता है। रोजाना शहद लगाने से पिंपल्स के निशान और हल्के स्कार्स धीरे-धीरे फीके पड़ सकते हैं।

कैसे लगाएं? चेहरे पर शहद

चेहरे पर शहद लगाने के लिए ये उपाय अपना सकते हैं जो इस प्रकार है-

  • चेहरे को पहले फेस वॉश से धोकर साफ कर लें।
  • रॉ शहद की पतली परत चेहरे पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट छोड़ दें।
  • तय समय बाद गुनगुने पानी से मुंह धोकर हल्के हाथ से पोंछ लें।
  • आप चाहें तो शहद में थोड़ी दालचीनी मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं, लेकिन इस पेस्ट को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

क्या शहद से कोई नुकसान भी हो सकता है?

रिपोर्ट में बताया गया है, ज्यादातर लोगों को शहद से एलर्जी नहीं होती है लेकिन अगर आपको पराग या मधुमक्खी से एलर्जी है, तो सावधानी रखें. हमेशा पैच टेस्ट करें और रात में शहद लगाकर सोने से बचें।

यानी रोज चेहरे पर रॉ शहद लगाने से स्किन साफ, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बन सकती है लेकिन इसे रातभर चेहरे पर न लगाएं और लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए