स्किन एलर्जी (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

Holi 2026: रंगों से चेहरे पर हो रही है जलन और खुजली? भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, तुरंत करें ये काम

Skin Irritation After Holi: होली के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा पर जलन, खुजली और रैशेज की समस्या पैदा कर सकते हैं। गलत चीजों से बचना त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए जरूरी है।

प्रीति शर्मा

Holi Skin Allergy: होली की मस्ती तब सजा बन जाती है जब पक्के और केमिकल युक्त रंग चेहरे पर जलन, खुजली और लालिमा पैदा कर देते हैं। ऐसे समय में जल्दबाजी में उठाया गया गलत कदम आपकी त्वचा को उम्र भर का दाग दे सकता है। विशेषज्ञों ने कुछ ऐसी चीजों की चेतावनी दी है जिन्हें भूलकर भी प्रभावित त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए।

जलन शुरू होते ही लोग अक्सर घबराकर कुछ भी लगा लेते है जो फायर ब्रिगेड का काम करने के बजाय आग में घी का काम करता है।

साबुन का इस्तेमाल

रंग छुड़ाने के लिए बार-बार साबुन रगड़ना त्वचा के नेचुरल ऑयल को खत्म कर देता है जिससे जलन और बढ़ जाती है।

गर्म पानी

कभी भी चेहरे को गर्म या गुनगुने पानी से न धोएं। यह त्वचा की संवेदनशीलता को बढ़ाकर छालों का कारण बन सकता है।

नींबू या सिरका

कई लोग रंग काटने के लिए नींबू का इस्तेमाल करते हैं। जलन वाली स्किन पर नींबू का एसिड भयंकर केमिकल बर्न दे सकता है।

तुरंत राहत के लिए क्या करें

अगर चेहरे पर खुजली और जलन हो रही है तो सबसे पहले सादे और ठंडे पानी से चेहरा धोएं। इसके बाद ये प्रभावी उपाय अपनाएं।

ठंडा दूध

एक रुई के फाहे को ठंडे दूध में भिगोकर चेहरे पर लगाएं। दूध का लैक्टिक एसिड जलन को शांत करने में जादुई असर दिखाता है।

एलोवेरा जेल

शुद्ध एलोवेरा जेल की एक मोटी परत चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक देगा और लालिमा कम करेगा।

नारियल तेल

अगर खुजली ज्यादा है तो वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाएं। यह एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है जिससे बाहरी हवा या धूल त्वचा को और परेशान नहीं करती।

खीरे का रस

खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और चेहरे पर लगाएं। यह स्किन के pH लेवल को तुरंत संतुलित करता है।

डॉक्टर की सलाह कब लें?

आयुर्वेद और स्किन स्पेशलिस्ट्स का मानना है कि यदि जलन के साथ चेहरा सूजने लगे सांस लेने में दिक्कत हो या छोटे-छोटे दाने उभर आएं तो यह एलर्जी का संकेत है। ऐसी स्थिति में घरेलू नुस्खों के भरोसे बैठने के बजाय तुरंत नजदीकी स्किन डॉक्टर से संपर्क करें।

कोशिश करें कि रंग खेलने से 20 मिनट पहले चेहरे पर अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन या सरसों का तेल लगाएं। यदि जलन शुरू हो जाए तो धूप में बिल्कुल न निकलें क्योंकि UV किरणें डैमेज स्किन को और अधिक जला सकती हैं।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर