हेयर कंडीशनर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Hibiscus Hair Conditioner: गुड़हल के फूलों से बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशनर, बाल हो जाएंगे सिल्की और स्मूद

Hibiscus Flower Hair Pack: पूजा के बाद गुड़हल के फूलों को फेंकने के बजाय इनसे घर पर नेचुरल हेयर कंडीशनर बनाया जा सकता हैं। एलोवेरा के साथ तैयार यह पैक बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है।

रीता राय सागर

Hair Conditioner at Home: पूजा के बाद बचे गुड़हल के फूलों को फेंकने के बजाय आप इनका इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए कर सकती हैं। गुड़हल में कई तरह के नेचुरल कंपाउंड्स मौजूद होते हैं, जो बालों को कंडीशन करने और उन्हें सॉफ्ट बनाने का काम करते हैं। आप इन फूलों से घर पर आसान तरीके से हेयर कंडीशनर तैयार कर सकती हैं।

गुड़हल के फूल को करें साफ

गुड़हल के फूल

पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें। फूलों पर लगा सिंदूर, तेल, धूप, कपूर या कोई दूसरा पूजा का सामान नहीं होना चाहिए। साफ और बिना केमिकल वाले फूलों को ही हेयर केयर के लिए इस्तेमाल करें। फूलों को पानी से हल्का धोकर साफ कपड़े पर रख दें।

फूलों का पेस्ट तैयार करें

गुड़हल के फूल

अब 4-5 गुड़हल के फूल लें और उनकी पंखुड़ियां अलग कर लें। इन्हें थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। अगर आपके पास गुड़हल की पत्तियां हैं, तो 2-3 साफ पत्तियां भी इसमें डालें। पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न रखें, ताकि इसे बालों पर अप्लाई करना आसान हो।

इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं

गुड़हल के फूल

गुड़हल के पेस्ट में 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। एलोवेरा बालों को सॉफ्ट और डीप मॉइस्चराइज करता है। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद हेयर कंडीशनिंग पैक तैयार कर लें।

शैंपू के बाद बालों पर लगाएं

गुड़हल के फूल

इस पैक को लगाने से पहले बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें। इसके बाद बालों से एक्स्ट्रा पानी सुखा लें और गुड़हल-एलोवेरा का तैयार पेस्ट बालों की लंबाई पर लगाएं। इसे स्कैल्प पर लगाने के बजाय मुख्य रूप से बालों की लेंथ और टिप्स पर अप्लाई करें।

10-15 मिनट के लिए छोड़ दें

गुड़हल के फूल

पेस्ट लगाने के बाद इसे करीब 10-15 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। इस दौरान बालों को बहुत कसकर न बांधें। इसके बाद सादे या हल्के गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें, ताकि पेस्ट बालों से अच्छी तरह से निकल जाए।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम