गर्मियों में प्याज खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

गर्मी के मौसम में हर दिन एक कच्चा प्याज खाने का असर जान लीजिए, चौंक जाएंगे फ़ायदे जानकर

डायटीशियन एक्सपर्ट्स के अनुसार,प्याज में सोडियम, पोटैशियम, विटामिन-C, विटामिन E और फोलेट्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सलाद के तौर पर एक प्याज खाते हैं तो शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है। आइए जानते हैं

सीमा कुमारी

Raw Onion Benefits: अक्सर आपने गौर किया होगा कि गर्मियों के मौसम में लोग कच्चे प्याज का सेवन खूब करते है। क्योंकि, इस मौसम में कच्चा प्याज खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। प्याज न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर है।

डायटीशियन एक्सपर्ट्स के अनुसार,प्याज में सोडियम, पोटैशियम, विटामिन-C, विटामिन E और फोलेट्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सलाद के तौर पर एक प्याज खाते हैं तो शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं एक्सपर्ट से पोषक तत्वों से भरपूर प्याज का सेवन सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है।

गर्मियों में प्याज का सेवन सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है जानिए

हीट स्ट्रोक से बचाव

एक्सपर्ट्स के अनुसार,गर्मियों में प्याज का सेवन करने से लू नहीं लगती है। क्योंकि इस मौसम में बढ़ते तापमान के बीच हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर आप प्याज का सेवन करते हैं तो हीट स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकते है।

आपको बता दें, प्याज में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में हमारी मदद करता है। यही वजह है कि लोग गर्मियों में प्याज खाते है।

पाचन-तंत्र को करता है दुरुस्त

गर्मियों में अक्सर पाचन संबंधित समस्याएं जैसे गैस, और कब्ज हो सकती है। कच्चा प्याज पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें डाइट्री फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट की सफाई करता है। यह पेट को किसी भी तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है और पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चे प्याज का सेवन अधिक फायदेमंद होता क्योंकि प्याज खाने से डायबिटीज कंट्रोल में मदद होती है। प्याज में क्रोमियम पाया जाता है। यह एक तत्व है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

गर्मियों में प्याज का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। कच्चे प्याज में विटामिन-C की मात्रा भरपूर होती है। यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इसके साथ ही, यह शरीर को वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाता है। ऐसे में सलाद में कच्चा प्याज जरूर शामिल करें।

स्किन के लिए

गर्मियों में प्याज का सेवन करने से स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम दूर होती है। चूंकि प्याज में सल्फर और विटामिन सी होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा की जलन को कम करने और मुहांसों को होने से रोकता है। गर्मियों में ज्यादा पसीने और प्रदूषण के कारण स्किन खराब हो सकती है। लेकिन, कच्चा प्याज त्वचा को रिपेयर करता है।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO