इन लोगों को नहीं खाना चाहिए लहसुन,(सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

लहसुन है किसी की सेहत के लिए वरदान, तो किसी के लिए मुसीबतों का पैग़ाम, जानिए किन्हें नहीं खाना चाहिए लहसुन

सर्दियों के मौसम में लहसुन किसी सुपरफूड से कम नहीं होता है। लेकिन,आपको बता दें, कुछ लोगों के लिए लहसुन का सेवन काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए इन लोगों को अधिक खाने से बचना चाहिए।

सीमा कुमारी

Side Effects Of Eating Garlic: लहसुन भारतीय रसोई का एक ऐसी सामग्री है। जिसका प्रयोग सब्जी से लेकर मसालों के रूप में होता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। ज़ायका, जो हर डिश को खास बना देता है। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद है।

आयुर्वेद में भी कहा गया है कि सुबह के समय लहसुन की कच्ची कली का सेवन करने से कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। गर्म तासीर होने की वजह से सर्दियों में लोग इसका सेवन भी ज़्यादा करते हैं। लेकिन,आपको बता दें कि कुछ लोगों के लिए लहसुन का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों से लिए लहसुन का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए लहसुन

लो ब्लड प्रेशर के मरीज

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों को लो बीपी की समस्या हैं वो लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि, इससे आपका ब्लड फ्लो और धीमा हो जाएगा, जिससे ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा कम हो जाएगा।

डायरिया के मरीज

डायरिया के मरीज को लहसुन का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि, इसमें फ्रुक्टेन मौजूद होता है, जिससे आपको दस्त की दिक्कतें काफी अधिक होती है। अगर आपको दस्त की दिक्कतें होती हैं, तो इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है।

एसिडिटी की समस्या

एसिडिटी की समस्या में भी लहसुन का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग या पेट दर्द की समस्या हैं तो उसे लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें फ्रुक्टेन नामक तत्व पाया जाता है।

ऐसे में जब लोग उच्च फ्रुक्टेन भोजन खाते हैं, तो यह छोटी आंत में पूरी तरह से अवशोषित नहीं होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है।

एलर्जी की परेशानी

लहसुन खाने से कई लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको लहसुन खाने से स्किन में रैशेज, लाल निशान हो रहे हैं, तो आप इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

सिरदर्द

कच्चे लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए सिरदर्द में लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में