इन लोगों को खजूर खाने से बचना चाहिए,(सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

इन लोगों के सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है खजूर, खाने से पहले जरूर जान लें

सर्दियों में अधिकतर लोग खजूर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें खजूर के सेवन से परहेज करना चाहिए।

सीमा कुमारी

Dates Side Effects: सर्दियों में अधिकतर लोग खजूर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, विटामिन-B और विटामिन-C का अच्छा सोर्स माना जाता है। खजूर में मौजूद इन सभी तत्वों से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें खजूर के सेवन से परहेज करना चाहिए। आइए जानते है किन लोगों को खजूर खाने से बचना चाहिए।

इन लोगों को खजूर खाने से बचना चाहिए

एलर्जी की परेशानी

पोषक तत्वों से भरपूर खजूर स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है। लेकिन कुछ लोगों को खजूर के सेवन से एलर्जी होने लगती है। ऐसी स्थिति में खजूर का सेवन करना हेल्दी नहीं होता है। इसकी वजह से स्किन पर रैशेज, छींक आना, आंखों में खुजली, आंखों का लाल होना जैसी परेशानी हो सकती है।

लो ब्लड शुगर के मरीज

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज मरीजों के लिए खजूर काफी बेहतरीन ड्राईफ्रूट्स में से एक है। लेकिन अगर आप पहले से लो ब्लड शुगर की परेशानी से जूझ रहे हैं। तो, ऐसी स्थिति में खजूर का अधिक मात्रा में सेवन न करें। जरूरत से अधिक खजूर का सेवन करने से हाइपोग्लायसेमिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इसका सेवन करना सही नहीं है।

गर्भवती महिलाएं

आपको बता दें, गर्भवती महिलाओं को खजूर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। खजूर में मौजूद शुगर और कैलोरी गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, यह गर्भाशय को उत्तेजित कर सकता है, जिससे गर्भपात का खतरा हो सकता है।

किडनी के मरीज

किडनी के मरीज को भी खजूर का सेवन करने से बचना चाहिए। किडनी रोगियों के लिए हाई पोटैशियम नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए इन्हें खजूर के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, खजूर में हाई पोटैशियम लेवल होता है, जो किडनी रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है।

कब्ज के मरीज

कब्ज के मरीज को भी खजूर खाने से बचना चाहिए। अगर आप कब्ज के मरीज है, तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए। खजूर मल को कठोर बना सकता है, जिससे कब्ज की संभावना बढ़ जाती है।

लेकिन अगर सीमित मात्रा में खजूर का सेवन किया जाए, तो इससे कब्ज में आराम मिलता है। खजूर में पाया जाने वाला फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है।

मोटापे में खजूर

मोटापे से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। एक ग्राम खजूर में करीब 2.8 कैलोरी होती है, जो तेजी से वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान