चने की दाल में कौन-कौन से विटामिन(सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

यह दाल सेहत के लिए 'पावर हाउस' से कम नहीं, जानिए कौन-कौन से विटामिन है इसमें भर-भर के

Chana Dal Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर चने की दाल सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। ऐसे में आइए जानिए चने की दाल में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं?

सीमा कुमारी

Vitamin In Chickpea Lentils: दाल भारतीय थाली का अहम हिस्सा है। इसके बिना तो भारतीय थाली अधूरी हैं। जैसा की आप जानते हैं कि, दाल प्रोटीन का बढ़िया स्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज हम ऐसे दाल की बात कर रहे हैं, जो पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चने की दाल सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दाल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, फोलेट और आयरन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि चने की दाल में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं।

चने की दाल में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं?

इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप अपने एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करना चाहते हैं, तो चने की दाल का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। चने की दाल बॉडी के मेटाबॉलिज्म को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकती है। अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो भी चने की दाल को सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन कर सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल

आपको बता दें, चने की दाल आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए चने की दाल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। कोलेस्ट्रॉल पर काबू पाने के लिए चने की दाल खाई जा सकती है। चने की दाल में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। गट हेल्थ को सुधारने के लिए भी फाइबर रिच चने की दाल का सेवन किया जा सकता है।

चने की दाल पोषक तत्वों का भंडार-

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि चने की दाल में विटामिन B-कॉम्प्लेक्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, चने की दाल विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B3 और विटामिन B9 का एक अच्छा सोर्स है। इसके अलावा चने की दाल में विटामिन A और विटामिन C भी पाया जाता है। इतना ही नहीं चने की दाल में विटामिन E की मात्रा भी पाई जाती है।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल