नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

National Cancer Awareness Day: कैंसर की किस स्टेज पर होता है सबसे ज्यादा दर्द, एक्सपर्ट से जानें

When Does Cancer Cause Pain: अगर हमें कैंसर जैसी बीमारी के लक्षण बीमारी के शुरु होने से पहले मिल जाए तो इस बीमारी को जड़ को मिटा पाना आसान होता है। कैंसर के शुरुआती स्टेज में दर्द होता है।

दीपिका पाल

National Cancer Awareness Day 2025: दुनियाभर की गंभीर बीमारियों में से कैंसर सबसे बड़ी और जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी का पता अक्सर तीसरी या चौथी स्टेज के पास ही लगता है। कैंसर को लेकर अब तक विज्ञान भी नहीं दे पाया है। अगर हमें कैंसर जैसी बीमारी के लक्षण बीमारी के शुरु होने से पहले मिल जाए तो इस बीमारी को जड़ को मिटा पाना आसान होता है। कैंसर के शुरुआती स्टेज में दर्द होता है स्टेज बढ़ने के साथ। इसे लेकर विज्ञान ने जानकारी दी है।

कब होता है कैंसर में दर्द

यहां पर विज्ञान के अनुसार, कहा गया है कि कैंसर की शुरुआत में किसी प्रकार का दर्द पीड़ित को महसूस नहीं होता है। जब बीमारी आकार में बड़ी होती है तो इसका दर्द बढ़ने लगता है। इस समस्या में बीमारी आसपास की नसों पर दबाव डालती है या किसी अंग के काम को प्रभावित करने लगती है। कैंसर का दर्द बीमारी की स्टेज, स्थान और फैलाव पर निर्भर करता है, इसलिए हर कैंसर का दर्द एक जैसा नहीं होता। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट ने स्थिति को स्पष्ट किया है।

कैंसर में दर्द होने के मुख्य कारण

यहां पर कैंसर के फैलने या शुरुआती दौर में फैलने के मुख्य कारण होते है। इस मुख्य कारण में इस प्रकार है

  • ट्यूमर छोटा होना
  • आसपास की नसों या ऊतकों पर दबाव न पड़ना
  • आंतरिक अंगों में स्पेस होना, जिससे तुरंत लक्षण नहीं दिखते
  • इसी वजह से कई बार कैंसर का पता रुटीन जांच में या किसी दूसरी बीमारी की जांच के दौरान चलता है।

दर्द के लिए प्रभावी इलाज

अगर किसी कैंसर की स्थिति में पीड़ित मरीज को ज्यादा दर्द होता है तो इसका प्रभावी इलाज भी मौजूद है। कैंसर के दर्द से निपटने के लिए इलाज यानी कीमोथेरेपी, रेडिएशन या सर्जरी के जरिए इलाज किया जाता है। कैंसर की बीमारी में कीमोथेरेपी से नसों में जलन और दर्द की शिकायत होती है। बकि रेडिएशन से त्वचा में जलन व सूजन होना। सर्जरी के बाद भी दर्द महसूस होता है। हालांकि यह दर्द नियंत्रित और अस्थायी होता है। गैस, एसिडिटी, मांसपेशियों में खिंचाव, इंफेक्शन और कब्ज जैसे सामान्य कारण भी दर्द पैदा कर सकते हैं। आधुनिक प्रशामक देखभाल और पेन कंट्रोल टेक्निक से 90% तक मरीजों के दर्द को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा की बेटी की जीत, कई जगहों पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा