देर से उठने के नुकसान (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सुबह देर से उठने की आदत का महिलाओं पर असर जानिए, पुरुषों को क्या होता है नुकसान

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और रात में देर तक मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करने की आदत के कारण कई लोग देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। लेकिन, यह आदत आपकी सेहत के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। आइए जानते है

सीमा कुमारी

Health Tips: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और रात में देर तक मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करने की आदत के कारण कई लोग देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। लेकिन आपको बता दें, यह आदत आपकी सेहत के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

शरीर की सर्केडियन साइकिल तो डिस्टर्ब होती ही है। साथ ही 8 घंटे की भरपूर नींद भी शरीर को नहीं मिलती है। देर से सोने से शारीरिक से लेकर मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होती है। मगर, इससे भी बड़ी गलती ये होती है कि रात में देर से सोना और सुबह जल्दी उठ जाना। आइए जानते है देर से उठने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

देर से उठने से क्या नुकसान हो सकते हैं जानिए

एनर्जी लेवल होता है कम

जो लोग देर से उठते हैं, वे अक्सर सुस्ती और थकान महसूस करते हैं। शरीर को सही समय पर सूरज की रोशनी नहीं मिलती, जिससे एनर्जी लेवल पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए सुबह देर से

उठने से बचना चाहिए।

ब्रेकफास्ट स्किप करने की आदत

आपको बता दें, सुबह देर से उठने वाले लोग अक्सर ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, जिससे शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता और पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है।

मेंटल हेल्थ पर पड़ता प्रभाव

देर से उठने वाले लोगों में स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी मानसिक समस्याओं का खतरा ज्यादा होता है। सही रूटीन न होने से दिमाग पर नेगेटिव असर पड़ता है।

हॉर्मोनल असंतुलन

देर से उठने से बॉडी क्लॉक डिस्टर्ब हो जाती है, जिससे हॉर्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है। यह समस्या खासतौर पर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है।

मूड रहता है खराब

देर से उठने से मूड भी खराब रहता है। नींद की कमी व्यक्ति के मूड (Mood) को भी कई तरह से प्रभावित करती है। इससे व्यक्ति कभी ज्यादा इमोशनल, कभी चिड़चिड़ा, कभी गुस्सैल और कभी एंजाइटी भी महसूस कर सकता है।

डायबिटीज की बीमारी

डायबिटीज की बीमारी खराब लाइफस्टाइल से शुरू होती है। जब हम सुबह देर से उठते हैं तो हमारा शुगर लेवल या तो बहुत कम होता है या बहुत ज्यादा। साथ ही हमे भूख भी नहीं लगती और जब लगती है तो तेज भूख लगती है। ऐसे में खराब डाइट और इंसुलिन हार्मोन का प्रोडक्शन गड़बड़ाता है और डायबिटीज की बीमारी हो सकती है।

कैसे डालें जल्दी उठने की आदत?

रात में जल्दी सोने की कोशिश करें और कम से कम 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें।

रात को सोने से करीब 1 घंटे पहले मोबाइल बंद कर दें।

एक फिक्स टाइम पर सोने और जागने की आदत डालें।

सुबह उठकर हल्की एक्सरसाइज या योग करें।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना