साइकिल चलाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

सुबह-सुबह कम से कम 'इतने' मिनट साइकिल चलाने के फ़ायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए किन-किन मामलों में कर देगा फिट-एंड-फाइन

मौजूदा समय में फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है। ऐसे में साइकिलिंग से बेहतर शायद ही कोई दूसरी एक्सरसाइज है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साइकिल चलाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

सीमा कुमारी

Health Tips: खुद को सेहतमंद रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना बहुत जरूरी है। लेकिन, मौजूदा समय में फिजिकल एक्टिविटी बहुत ही कम हो गया है और बिजी शेड्यूल की वजह से भी लोग वर्कआउट भी नहीं कर पाते हैं, इसलिए सुबह को कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने की आदत जरूर डालनी चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि साइकिल चलाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

साइकिल चलाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं जानिए :

दिल के लिए फायदेमंद

रोजाना साइकिल चलाने से हार्ट से जुड़ी प्रोब्लेम्स से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, मॉर्निंग में साइकलिंग करना आपके मूड को भी बूस्ट करता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है और दिमाग के साथ ही दिल को भी फायदा मिलता है।

वजन को कंट्रोल करने में फायदेमंद

रोजाना सुबह 30 मिनट साइकिल चलाने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। बढ़ता हुआ वजन कई डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बनता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह 30 मिनट साइकिल चलाते हैं तो वेट भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए रोजाना सुबह 30 मिनट साइकिल चलाने की आदत जरूर डालनी चाहिए।

जोड़ों के लिए फायदेमंद

हैवी वर्क आउट करने की वजह से हमारे जोड़ों पर काफी जोर पड़ता है और इस कारण से नी इंजरी का खतरा रहता है, लेकिन साइकिलिंग करने से आपकी घुटनों पर अधिर प्रेशर नहीं पड़ता और एक्सरसाइज भी हो जाती है।

स्ट्रेस कम करता है

साइकिल चलाने से स्ट्रेस कम होता है। नियमित तौर पर साइकिल चलाने वालों में चिंता और तनाव कम होता है। और नींद भी अच्छी आती है। ऐसे में रोजाना सुबह 30 मिनट साइकिल चलाने की आदत जरूर डालनी चाहिए।

ओवर ऑल फिटनेस पर पड़ता है असर

साइकिलंग हमारे शरीर को ओवर ऑल फिट रखता है। यह मांसपेशियां तो मजबूत करता ही है, साथ ही शरीर को भी लचीला, एक्टिव और फिट रखता है।

ब्लड सर्कुलेशन सही होता है

रोजाना सुबह साइकिल चलाने से पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और तेज गति से साइकिल चलाने पर शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ता है। इससे न सिर्फ आप कैलोरी बर्न कर पाते हैं, बल्कि पूरे शरीर को फायदा मिलता है।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन इमारत हादसे में 1 की मौत, अब भी कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO