सर्दियों में गर्म रहने के लिए 5 सूप ज़रूर ट्राई करें, (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखेंगे ये 5 सूप, ठंड के मौसम में गर्मी का अहसास, आज़मा कर देखें

अगर आप सब्‍ज‍ियों को खाना नहीं चाहते हैं तो सूप भी एक अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है। विंटर सीजन में सूप पीने से आप सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्या को भी दूर भगा सकते है।

सीमा कुमारी

Healthy and Tasty Soup Recipe: सर्दियों का मौसम हो और गरमा-गरम सूप म‍िल जाए तो क्‍या ही बात है। सर्दी के दिनाें में तरह-तरह की सब्जियों से बाजार गुलजार होते हैं। ठंड में म‍िलने वाली हरी पत्‍तेदार सब्‍ज‍ियां हमें सेहतमंद रखने में मदद करती हैं।

साथ ही, हमें जरूरी पोषक तत्‍व प्रदान करती हैं। अगर आप सब्‍ज‍ियों को खाना नहीं चाहते हैं तो सूप भी एक अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है। विंटर सीजन में सूप पीने से आप सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्या को भी दूर भगा सकते है।

यही नहीं, अगर आपको ठंड ज्यादा लगती है तो आप अपने लिए घर पर कुछ ऐसे सूप बना सकते हैं, जिनकी मदद से आपको खुद को गर्म रखने में मदद मिलेगी। तो आइए जानते हैं उन 5 सूप के बारे में जिन्हें आप सर्दियों में घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।

सर्दियों में गर्म रहने के लिए 5 सूप रेसिपीज़ ज़रूर ट्राई करें

स्लो कुकर टोमेटो सूप

अगर आपको टोमेटो सूप पीना पसंद करते है तो आप इसे एक बार बनाकर देखिए। ये एक लो कैलोरी सूप है जो बहुत ही टेस्टी होता है और साथ में हेल्दी भी होता है। सूप की कंसिस्टेंसी को आप अपने अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। आप इसे टोस्टेड ब्रेड या क्राउटन के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

फूलगोभी का सूप

फूलगोभी का सूप न सिर्फ आपके खाने की बर्बादी को कम करता है बल्कि सूप को एक अलग रंग भी देता है।  इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और आप चाहें तो इसमें ब्रोकली भी यूज कर सकते हैं।

ब्रोकोली एंड चीज सूप

सर्दी के मौसम में आप ब्रोकोली एंड चीज सूप को जरूर ट्राय करिए। ये टेस्टी तो होता ही है, लेकिन साथ में बहुत हेल्दी भी होता है। आप इसे अपने खाने से पहले पी सकते हैं। सर्दी के मौसम में ये सौप आपको गर्म रखने में मदद करेगा।

वेजिटेबल सूप

अगर आपको सब्जियां खाना पसंद नहीं है तो आप वेजिटेबल सूप बना सकते हैं। आप इस सूप को मौसमी और आसानी से उपलब्ध होने वाली सब्जियों का इस्तेमाल करके बनाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप अंडे का यूज कर सकते हैं। इसे काली मिर्च के साथ परोसें।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब