दिमागी सेहत के लिए करें योगासन (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं ये तीन योगासन, सेहत रहती हैं हरदम दुरुस्त

दिमाग के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ब्लड सर्कुलेशन का अच्छा होना जरूरी है। इसमें अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से होगा तो नसों में खून का प्रवाह सही होता हैं वहीं पर शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छे से होती है। ऐसे में आज हमारे द्वारा बताए जा रहे इन योगासनों के बारे में जान लें आप आपकी दिमाग सेहत बहुत बेहतर बनेगी। 

दीपिका पाल

अच्छी सेहत के लिए अच्छे खानपान का होना जरूरी होता हैं लेकिन पौष्टिक आहार वाली थाली के साथ व्यायाम का होना उतना ही लाभदायक हैं। शरीर में मानसिक शांति और दिमाग की तंदरुस्ती को बनाने के लिए योगासन को अपनाना जरूरी माना जाता हैं इन्हें सुबह के समय करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता हैं और दिमाग की हेल्थ भी बेहतर बनती हैं। इसके लिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ योगासनों की जानकारी दे रहे हैं जो दिमाग के लिए सही है।

शरीर में अच्छे से होती हैं ऑक्सीसन की सप्लाई

आपको बताते चलें कि, दिमाग के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ब्लड सर्कुलेशन का अच्छा होना जरूरी है। इसमें अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से होगा तो नसों में खून का प्रवाह सही होता हैं वहीं पर शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छे से होती है। ऐसे में आज हमारे द्वारा बताए जा रहे इन योगासनों के बारे में जान लें आप आपकी दिमाग सेहत बहुत बेहतर बनेगी।

इन तीन योगासनों को करें नियमित

दिमागी सेहत को बेहतर बनाने के लिए करें यह तीन प्रकार के योगासन, जानिए क्या हैं इसका तरीका..

1- सेतुबंधासन (Setu Bandhasana)

  • सेतुबंधासन योग करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • घुटनों को मोड़ते हुए ऊपर उठाए और तलवों को जमीन पर रखें।
  • अब हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ लें।
  • सिर को जमीन पर रखें और बॉडी को ऊपर उठाएं।
  • 1-2 मिनट इस स्थिति में ठहरें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाए।
  • इस योग को 2-3 बार करें।

2- हलासन (Halasana)

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए हलासन करना फायदेमंद होता है इसे इस विधि से नियमित करें तो फायदा मिलेगा।

  • हलासन करने के लिए जमीन पर लेट जाएं।
  • हाथों को शरीर के पास रखते हुए हथेलियां को जमीन पर रखें।
  • धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं और सिर के ऊपर से पीछे की तरफ मोड़ें।
  • पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।
  • इस स्थिति में थोड़ी देर तक रहें फिर इस प्रक्रिया को 2-3 बार दोहराएं।

3- शीर्षासन (Sirsasana)

  • शीर्षासन योग को करने से ब्लड सर्कुलेशन दिमाग की तरफ बढ़ जाता है।
  • इसे करने के लिए हथेलियों को जमीन टिका लें और सिर के बल उल्टा खड़े हो जाएं।
  • शीर्षासन करते समय अपने कमर, गर्दन और कंधे को बिल्कुल सीधा रखें।
  • शीर्षासन की स्थिति में 1-2 मिनट तक ठहरें फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • इस योगा को दो से तीन बार करें।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन