चाय फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Tea Side Effects: चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, शरीर को हो सकता है भारी नुकसान!

Tea Health Tips: चाय के साथ रोज खाई जाने वाली कुछ चीजें आपकी सेहत और न्यूट्रिएंट्स के एब्जॉर्बशन को प्रभावित करती हैं। जानें चाय के साथ कौन सी 5 चीजें कभी नहीं खानी चाहिए।

रीता राय सागर

Tea And Food Combination: चाय के बिना दिन की शुरुआत या शाम की चुस्की अधूरी लगती है। लेकिन चाय के साथ खाई जाने वाली कई ऐसी चीजें हैं, जो सेहत के लिए समस्या पैदा कर सकती है। खासकर आयरन से भरपूर खाने के साथ चाय पीने से पोषक तत्वों का एब्जॉर्बशन प्रभावित होता है। वहीं कुछ ऐसे स्नैक्स ज्यादा चीनी, तेल और कैफीन का सेवन बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं चाय के साथ किन 5 चीजों को खाने से बचना बेहतर है।

आयरन रिच फूड के साथ चाय से बचें

चाय

क्या आपकी थाली में दाल, चना, राजमा या पालक है, तो उसके साथ चाय पीने की आदत बदल दें। चाय में मौजूद पॉलीफेनोल और टैनिस प्लांट बेस्ड फूड्स से मिलने वाले नॉन हिम आयरन के एबेजॉर्बशन को कम करता है। खाने और चाय के बीच कुछ समय का गैप होना चाहिए।

चाय के साथ समोसा-पकौड़ा रोजाना न खाएं

चाय

गरमा-गरम चाय के साथ समोसा, पकौड़ा या कचौरी का स्वाद भले ही शानदार लगता हो, लेकिन यह कॉम्बिनेशन रोज की आदत बनाना सही नहीं है। इन नाश्तों में अक्सर तेल, नमक और कैलोरी ज्यादा होती हैं। बार-बार खाने से आपकी ओवरऑल डाइट की न्यूट्रिशनल क्वालिटी प्रभावित होती है। रोज के नाश्ते के लिए भुना हुआ चना, नट्स या होममेड स्नैक बेहतर ऑप्शन है।

चाय के साथ ज्यादा स्पाइसी फूड कर सकता है परेशान

चाय

चाय के साथ तीखी चाट, तीखे चटाकेदार नमकीन या बहुत मसालेदार खाना कुछ लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। अगर आपको पहले से एसिटिडी, हार्टबर्न या डाइजेशन की समस्या है, तो चाय और बहुत तीखा खाने का कॉम्बिनेशन ट्रिगर करता है। ऐसे में चाय के साथ तीखा नाश्ता करने से बचने की सलाह दी जाती है।

चाय के साथ मीठा

चाय

एक कप चाय और दो बिस्किट से शुरू हुई आदत कब कई बिस्किट, केक या मिठाई तक पहुंच जाती है, पता ही नहीं चलता। अगर चाय में पहले से चीनी है और साथ में कोई मीठा स्नैक लिया जाए, तो मीठे और हाई कैलोरी का सेवन बढ़ जाता है।

चाय के साथ चॉकलेट भी सोच-समझकर खाएं

चाय

चॉकलेट और चाय दोनों में कैफीन होता है। अगर इनका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो कुछ संवेदनशील लोगों में बेचैनी, तेज धड़कन या नींद में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर अगर आप शाम या रात में चाय पीते हैं, तो चॉकलेट की मात्रा पर कंट्रोल करना चाहिए।

PM Modi Mann Ki Baat LIVE: PM SVANidhi स्कीम के तहत 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ: PM मोदी

Mann Ki Baat Highlights: महिला सशक्तिकरण पर PM मोदी का जोर, जानें 137वें एपिसोड की 5 बड़ी बातें

डिजिटल अरेस्ट पर सख्त CJI, बोले- नए दौर का अपराध रोकने संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका

Weather Alert: पूर्वी भारत में बारिश का रौद्र रूप, ओडिशा में रेड अलर्ट, बिहार-UP में भी आफत

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान